बैग का रंग बदल सकता है आपकी किस्मत! ज्योतिष के हिसाब से जानें कौन सा रंग देगा धन और सफलता

Share to your loved once


Last Updated:

Astrology Tips Bag Color: कभी आपने सोचा है कि रोज इस्तेमाल होने वाला आपका बैग या पर्स सिर्फ एक सामान नहीं, बल्कि आपकी किस्मत से भी जुड़ा हो सकता है? ज्योतिष और रंगों का रिश्ता काफी पुराना माना जाता है. ग्रहों की ऊर्जा, आपके आसपास की चीजों के रंग और आपकी पर्सनैलिटी-ये सब मिलकर आपकी लाइफ पर असर डालते हैं. ऐसे में अगर आपका बैग सही रंग का हो, तो यह आपकी आर्थिक स्थिति, आत्मविश्वास और मौके तक को प्रभावित कर सकता है. ज्योतिष एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हर रंग किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और अगर उस ग्रह की ऊर्जा आपके पक्ष में हो जाए, तो जीवन में छोटे-छोटे बदलाव बड़े रिजल्ट दे सकते हैं.

ज्योतिष के अनुसार बैग का रंग क्यों है अहम? ज्योतिष शास्त्र में रंगों को ग्रहों की ऊर्जा का माध्यम माना गया है. जैसे लाल रंग मंगल का, पीला रंग गुरु का और हरा रंग बुध का प्रतिनिधित्व करता है. जब आप किसी खास रंग का बैग रोज अपने साथ रखते हैं, तो वह रंग आपकी ऊर्जा फील्ड यानी आभामंडल पर असर डालता है. यही वजह है कि कई लोग कहते हैं-“जब से बैग बदला, खर्च कम हो गया” या “काम में अचानक ग्रोथ दिखने लगी.”

किस रंग का बैग देगा क्या फायदा? 1. काला बैग: शनि की शक्ति और नियंत्रण काला रंग शनि ग्रह से जुड़ा माना जाता है, अगर आपका खर्च बहुत ज्यादा होता है या पैसे टिकते नहीं हैं, तो काला बैग आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. यह आपको फाइनेंशियल डिसिप्लिन सिखाता है और अनावश्यक खर्च रोकने में मदद करता है.

2. भूरा बैग: स्थिर आय का संकेत भूरा रंग धरती तत्व से जुड़ा है और इसे स्थिरता का प्रतीक माना जाता है, अगर आपकी इनकम में उतार-चढ़ाव रहता है, तो भूरा बैग आपकी कमाई को स्थिर करने में मदद कर सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

3. सफेद बैग: चंद्रमा की शांति सफेद रंग चंद्रमा का प्रतीक है. यह मानसिक शांति और संतुलन देता है. जो लोग अक्सर बिना सोचे-समझे खर्च कर देते हैं, उनके लिए सफेद बैग एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

करियर और क्रिएटिविटी बढ़ाने वाले रंग 1. नीला और हरा बैग: बुद्धि और ग्रोथ नीला रंग शनि और हरा रंग बुध का प्रतीक है. नीला बैग आपको बेहतर फैसले लेने में मदद करता है, वहीं हरा बैग ग्रोथ और पैसों से जुड़ा माना जाता है. बिजनेस करने वालों के लिए ये दोनों रंग काफी शुभ माने जाते हैं.

2. नारंगी बैग: नए आइडियाज का दरवाजा नारंगी रंग सूर्य और मंगल की ऊर्जा का मिश्रण माना जाता है. यह क्रिएटिविटी और नए आइडियाज को बढ़ावा देता है. मीडिया, आर्ट या मार्केटिंग फील्ड में काम करने वालों के लिए यह खास फायदेमंद हो सकता है.

सबसे खास रंग: धन और सफलता का कनेक्शन 1. लाल बैग: आत्मविश्वास और हिम्मत लाल रंग मंगल का प्रतीक है, अगर आपको लगता है कि आप मौके होते हुए भी पीछे रह जाते हैं, तो लाल बैग आपका आत्मविश्वास बढ़ा सकता है.

2. पीला बैग: गुरु की कृपा और धन लाभ पीला रंग गुरु ग्रह से जुड़ा है, जिसे धन, ज्ञान और सफलता का कारक माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार, पीला बैग रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. खास बात यह है कि अगर इस बैग पर आपका नाम या कंपनी का लोगो हो, तो यह सफलता के मौके और बढ़ा सकता है.

3. गोल्डन और सिल्वर: पहचान और पॉपुलैरिटी गोल्डन रंग सूर्य से जुड़ा है, जो प्रसिद्धि और पहचान दिलाता है. वहीं सिल्वर रंग चंद्रमा की तरह सामाजिक संबंधों को मजबूत करता है, अगर आप पब्लिक लाइफ या सोशल मीडिया से जुड़े हैं, तो ये रंग आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

ज्योतिष के नजरिए से देखा जाए तो बैग का रंग सिर्फ स्टाइल नहीं, आपकी ऊर्जा और किस्मत से भी जुड़ा हो सकता है. सही रंग चुनकर आप अपने खर्च, आय और आत्मविश्वास में बदलाव महसूस कर सकते हैं. हालांकि, यह कोई जादू नहीं बल्कि ऊर्जा का संतुलन है, जो धीरे-धीरे असर दिखाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP