अक्षय कुमार-शाहिद कपूर की हीरोइन, बोनी कपूर-दिवंगत सतीश कौशिक पर लगाए आरोप, बॉलीवुड छोड़ CA से की शादी, बनीं मां

Share to your loved once


Last Updated:

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं, जिन्होंने डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर्स से जुड़े कास्टिंग काउच के खुलासे किए हैं. इंडस्ट्री का काला सच बताया है. फिल्म में काम देने के बहाने यौन-शोषण जैसी घटनाओं को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं, कई एक्ट्रेस-एक्टर्स ने मेकर्स द्वारा फिल्म में काम सीन देने, सीन काटने के भी आरोप लगाए हैं.

अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, गोविंदा समेत कई बड़े हीरो संग काम कर चुकी 43 साल की हीरोइन ने बोनी कपूर और दिवंगत सतीश कौशिक पर कई आरोप लगाए. साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री के काले सच का भी खुलासा किया. काम नहीं मिलने पर एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली और बरसों बाद एक चार्टेड अकाउंटेंट से शादी कर ली. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

इस एक्ट्रेस ने महज 3 साल की उम्र से एडवर्टीजमेंट करना शुरू किया था. इसके बाद 300 से ज्यादा विज्ञापनों के लिए मॉडलिंग की. हाल में सलमान खान, अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन संग अलग-अलग विज्ञापनों में नजर आईं इस 43 साल की एक्ट्रेस का नाम आरती छाबड़िया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aartichabria)

आरती ने साल 1999 में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड पेजेंट अपने नाम किया. अदनान सामी और सुखविंदर सिंह के लिए अलग-अलग म्युजिक वीडियो में काम किया. साल 2001 में उन्होंने लज्जा से बॉलीवुड डेब्यू किया. बाद में ‘आवारा पागल दीवाना’ में अक्षय कुमार के अपॉजिट दिखाई दीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aartichabria)

Add News18 as
Preferred Source on Google

आरती छाबड़िया ने अल्फा टॉक पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में कहा कि हर बॉलीवुड कहानी ग्लैमरस नहीं होती. उन्होंने बताया कि उनके कई रोल फिल्मों से कम या हटा दिए गए, जिसे उन्होंने इंडस्ट्री की हकीकत का हिस्सा बताया, जिससे उन्हें अपने करियर में जूझना पड़ा. उन्होंने बताया कि कई फिल्मों में उनके सीन फाइनल कट में नहीं दिखे, जबकि उनका रोल काफी अहम था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aartichabria)

आरती छाबड़िया ने कहा, “मेरे रोल कई बार काटे या कम किए गए हैं. टाइटल रोल निभाने के बावजूद मैं फिल्म में नजर ही नहीं आई. कई फिल्मों में मेरे सीन काट दिए गए, गाने शूट होने के बाद हटा दिए गए. ‘मिलेंगे मिलेंगे’ में शाहिद कपूर के साथ मेरा पूरा गाना था, लेकिन उसे हटा दिया गया.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aartichabria)

आरती छाबड़िया ने आगे कहा, “बोनी कपूर उस फिल्म के प्रोड्यूसर थे और सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया था. आपको नहीं पता ये फैसले क्यों लिए जाते हैं. हम एक्टर्स हमेशा प्रोड्यूसर के फैसले का सम्मान करते हैं और मुझे कोई पछतावा नहीं है.” इस फिल्म में करीना कपूर खान लीड रोल में थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aartichabria)

आरती छाबड़िया ने आगे बताया कि ये सिर्फ एक फिल्म की बात नहीं है, बल्कि कई प्रोजेक्ट्स में ऐसा हुआ. उन्होंने कहा, “वो अकेली फिल्म नहीं थी, कई फिल्मों में मेरे रोल अलग-अलग वजहों से काट दिए गए. ‘पार्टनर’ में मेरा रोल जैसा होना था, वैसा नहीं रहा; वो एक कैमियो था, लेकिन फाइनल कट में उससे भी छोटा हो गया. अच्छी बात ये रही कि फिल्म हिट रही, मुझे कोई अफसोस नहीं है. ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘आवारा पागल दीवाना’ में भी ऐसा हुआ. आखिर में फिल्म चल गई, यही मायने रखता है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aartichabria)

आरती छाबड़िया ‘पार्टनर’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘शादी नंबर 1’ और ‘हे बेबी’ जैसी फिल्मों में नजर आईं. ‘मिलेंगे मिलेंगे’ में आखिरी बार नजर आने के बाद आरती ने फिल्मों से दूरी बना ली. 2019 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट से शादी की और अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान देने का फैसला किया. हाल ही में वह मां भी बनी हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aartichabria)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP