नहीं खाया होगा चाट का इससे हेल्दी वर्जन, करीना कपूर का फेवरेट, ऊट-पटांग भूख का इलाज

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

नहीं खाया होगा चाट का इससे हेल्दी वर्जन, करीना कपूर का फेवरेट, 5 मिनट में रेडी

Last Updated:

Makhana Chaat: शाम होते ही अगर आपको हल्की-फुल्की भूख सताने लगती है और आप कुछ टेस्टी लेकिन हेल्दी खाना चाहते हैं, तो मखाना चाट आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह न सिर्फ स्वाद में जबरदस्त होती है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. इसे बनाना भी बेहद आसान है.

अक्सर शाम के समय या सुबह-सुबह हल्की भूख लगना एक आम बात है. ऐसे समय में ज्यादातर लोग कुछ जल्दी बनने वाला और स्वादिष्ट खाने की तलाश में रहते हैं. लेकिन कई बार हम अनजाने में बाजार के तले-भुने या अनहेल्दी स्नैक्स खा लेते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं.अगर आप भी ऐसी ही स्थिति का सामना करते हैं और एक हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाला विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो मखाना चाट आपके लिए एक परफेक्ट स्नैक हो सकता है, जो स्वाद और सेहत दोनों का शानदार मेल है.

मखाना, जिसे फॉक्सनट भी कहा जाता है, आजकल हेल्थ कॉन्शियस लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है. इसमें कैलोरी कम होती है, जबकि फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं. यही कारण है कि यह वेट लॉस डाइट में भी शामिल किया जाता है. साथ ही, इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाते हैं, जिससे यह एक आदर्श हेल्दी स्नैक बन जाता है.

गृहणी मनीषा सिंह बताती हैं कि इस स्वादिष्ट चाट को बनाने के लिए आपको ज्यादा झंझट करने की जरूरत नहीं होती. सबसे पहले एक कढ़ाई या पैन लें और उसमें बिना तेल या घी के एक कप मखाना और आधा कप मूंगफली को धीमी आंच पर अच्छे से भून लें. ध्यान रखें कि इन्हें हल्का-हल्का चलाते रहें ताकि ये जलें नहीं और अच्छी तरह से कुरकुरे हो जाएं. जब ये दोनों चीजें अच्छे से रोस्ट हो जाएं, तो इन्हें ठंडा होने के लिए कुछ देर अलग रख दें, ताकि इनका क्रंच बना रहे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लें और उसमें भुने हुए मखाना और मूंगफली डालें. इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए प्याज, टमाटर और ताजी धनिया पत्ती मिलाएं. ये सभी सामग्री चाट को न केवल स्वादिष्ट बनाती हैं, बल्कि इसमें एक फ्रेश और चटपटा फ्लेवर भी जोड़ती हैं, जिससे खाने का मजा दोगुना हो जाता है.

अब बारी आती है चाट के असली स्वाद की. इसमें एक टेबलस्पून हरी चटनी और एक टेबलस्पून इमली-खजूर की मीठी चटनी डालें, जो इस डिश को खट्टा-मीठा और बेहद लाजवाब बना देती है. इसके बाद स्वादानुसार नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और चाट मसाला डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें, ताकि हर बाइट में शानदार स्वाद मिले.

अंत में अनार का दाना और भुजिया डालकर इसके बाद इसमें एक टेबलस्पून ताजा नींबू का रस डालें और हल्के हाथों से मिलाएं. नींबू का रस इस चाट में एक खास ताजगी और हल्की खटास जोड़ता है, जो इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना देता है. ध्यान रखें कि सभी चीजों को मिलाने के बाद चाट को ज्यादा देर तक न रखें, क्योंकि ऐसा करने से मखाना नरम हो सकता है और उसका कुरकुरापन कम हो जाएगा.

अब आपकी हेल्दी और वेट लॉस फ्रेंडली मखाना चाट पूरी तरह तैयार है. इसे सर्व करने से पहले ऊपर से थोड़ा सा बारीक कटा हुआ धनिया और ऑयल फ्री सेव डालकर गार्निश करें. यह चाट न सिर्फ आपके स्वाद को संतुष्ट करेगी, बल्कि आपकी सेहत का भी पूरा ध्यान रखेगी. जब भी हल्की भूख लगे, इस आसान और पौष्टिक स्नैक को जरूर ट्राई करें और अपने दिन को हेल्दी बनाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP