पीएसएल में आया गजब नियम, 2 प्लेइंग XI लेकर टॉस के लिए आएगा कप्तान!

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

पीएसएल में आया गजब नियम, 2 प्लेइंग XI लेकर टॉस के लिए आएगा कप्तान

Last Updated:

PSL 2026 new rule: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के शुरू होते ही टूर्नामेंट का एक नया नियम में चर्चा का विषय बन गया है. पीएसएल के 11वें सीजन में कप्तान को टॉस के समय दो प्लेइंग इलेवन शीट लेकर जाने की इजाजत दी गई है. इस नियम को लागू करने के पीछे का कारण है ओस है, ताकि किसी टीम को उससे अनावश्यक फायदा नहीं मिले.

पीएसएल में आया गजब नियम, 2 प्लेइंग XI लेकर टॉस के लिए आएगा कप्तानZoom

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में लगाया गया है 2 प्लेइंग इलेवन का नियम

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट का पहला मैच लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच खेला गया. इस मैच से पहले पीएसएल में एक दिलचस्प नियम को लाया गया, जिससे ओस का फायदा किसी टीम को न मिले. अब हर टीम के कप्तान टॉस पर दो टीम शीट लेकर जा सकते हैं और टॉस के बाद एक चुन सकते हैं, जिस पर सिक्का उनके पक्ष में गिरता है.

दुनिया भर की टी20 लीगों में टीम शीट्स टॉस से पहले बदल ली जाती हैं, जिससे दोनों टीमों की प्लेइंग 11 तय हो जाती है, जब तक कोई चोट न हो. पीएसएल में दो टीम शीट्स देने की इजाजत है, जिससे टीमें ओस की स्थिति के लिए बेहतर तैयारी कर सकती हैं जो आमतौर पर दूसरी पारी में असर करती है. यह नियम पीएसएल के ‘Nomination and Replacement of Players’ के तहत लिखा गया है.

कप्तान के पास होगा दो अलग 11 खिलाड़ियों की लाइनअप

इस नए निमय के मुताबिक टॉस से पहले हर कप्तान दो अलग 11 खिलाड़ियों की लाइनअप लिखित में पीएसएल मैच रेफरी को दे सकता है. हर लाइनअप में 11 खिलाड़ी और अधिकतम 4 सब्स्टीट्यूट फील्डर हो सकते हैं. टॉस के बाद हर कप्तान दो में से एक लाइनअप चुनकर टीम शीट पर साइन करेगा. एक बार फाइनल लाइनअप चुन लिया गया, तो उसमें से कोई खिलाड़ी मैच शुरू होने से पहले विरोधी कप्तान की मंजूरी के बिना बदला नहीं जा सकता.

यह नियम गुरुवार को लागू हुआ जब लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और मार्नस लाबुशेन टॉस के लिए दो टीम शीट लेकर आए. ओस सब-कॉन्टिनेंट में कप्तानों के लिए बड़ी परेशानी रही है. आउटफील्ड में नमी से स्पिनरों के लिए गेंद पकड़ना मुश्किल हो जाता है और तेज गेंदबाजों की स्लो गेंदें भी कम असरदार हो जाती हैं, जबकि आउटफील्ड तेज हो जाती है जिससे बल्लेबाजी आसान हो जाती है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP