घर तैयार करें स्वादिष्ट और पौष्टिक सहजन का अचार तैयार! महिला ने बताई सीक्रेट रेसिपी टिप्स
Last Updated:
अचार तो आपने बहुत खाया होगा लेकिन क्या कभी अपने सहजन का अचार खाया है जो पौष्टिक होने के साथ-साथ खाने में भी बड़ा स्वादिष्ट लगता है.बस इसको सही समय पर और सही तरीके से बनाया जाए.. बहराइच जिले के रहने वाले रवि नाम के शख्स इस आचार की खास रेसिपी बताते हैं जिनसे खुद समूह की महिलाएं ट्रेनिंग लेती हैं.. तो आईए जानते हैं कैसे करना है तैयार.
बहराइच: अचार तो आपने बहुत खाया होगा लेकिन क्या कभी अपने सहजन का अचार खाया है जो पौष्टिक होने के साथ-साथ खाने में भी बड़ा स्वादिष्ट लगता है. बस इसको सही समय पर और सही तरीके से बनाया जाए. बहराइच जिले के रहने वाले रवि नाम के शख्स इस आचार की खास रेसिपी बताते हैं जिनसे खुद समूह की महिलाएं ट्रेनिंग लेती हैं.
सहजन का अचार तैयार करते समय इन बातों का रखें ध्यान
सहजन का अचार बनाने में सबसे अहम रोल सहजन की फलियों का चुनाव करना होता है, क्योंकि कई बार सहजन का सही से चुनाव न होने पर इसका अचार अच्छा नहीं लगता है और लोग खाते नहीं है. बल्कि मुह में रखकर ही फेंक देते हैं. सहजन का अचार बनाने के लिए सबसे पहले, फर्स्ट स्टेज के सहजन का चुनाव करना होता है क्योंकि यह आसानी से गल जाते हैं और इनका अचार भी बड़ा स्वादिष्ट लगता है.
फर्स्ट स्टेज के सहजन का चुनाव करने के बाद इसको साफ पानी से धूल कर सुखाकर भिंडी की तरह थोड़े छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लेना हैं और फिर इसमें हल्दी मसाला मिलकर इसको धूप में सूखने के लिए छोड़ दिया जाता है दो-चार दिन धूप लग जाने के बाद इसमें कलौंजी,जीरा, शौप, हरी मिर्च, हींग आदि सामग्री को मिलाकर मसाला बना लिया जाता है. और फिर तेल में मसाला और कटे हुए सहजन को डाल दिया जाता है. और फिर एक से दो महीने के लिए छोड़ दिया जाता है जैसे ही सहजन अच्छी तरीके से मसाले में घुल जाए और स्वादिष्ट हो जाए तो आप इसका सेवन कर सकते है. इस तरह से सहजन का अचार बनाकर तैयार कर आप तैयार कर सकते है.
इन जगहों के कर सकते हैं खरीदारी
अगर आप इस स्वादिष्ट बिना केमिकल के सहजन के अचार को खरीदना चाहते हैं तो आपको स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए आचार को बहराइच शहर के दूरसंचार ऑफिस के सामने समूह की दुकान से खरीद सकते हैं.जिसकी कीमत की बात करें तो आप इसको ₹250 प्रति 500 ग्राम के हिसाब से ले सकते हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें