‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के मुरीद हुए आमिर खान, बिना देखे की फिल्म की वाहवाही, बोले- सिर्फ तारीफें ही सुन रहा हूं

Share to your loved once


Last Updated:

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी अब रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की कामयाबी के मुरीद हो गए हैं. दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 के दूसरे दिन पहुंचे आमिर ने फिल्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने स्वीकार किया कि हालांकि उन्होंने अब तक फिल्म देखी नहीं है, लेकिन हर तरफ बस इसकी वाहवाही ही सुन रहे हैं. आमिर ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ‘धुरंधर’ के दोनों ही पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर जो कमाल किया है, वह वाकई काबिले तारीफ है.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर 2' की सक्सेस के मुरीद हुए आमिर खान, बिना देखे की फिल्म की तारीफZoom

रणवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अभी तक ‘धुरंधर 2’ फिल्म नहीं देखी है.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस स्पाई-थ्रिलर ने अब दुनियाभर में 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. आलिया भट्ट और कंगना रनौत से लेकर रजनीकांत और अल्लू अर्जुन तक, पूरी इंडस्ट्री इस फिल्म की मुरीद हो गई है. अब इस फेहरिस्त में आमिर खान का नाम भी जुड़ गया है. हालांकि, उनका कहना है कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है.

आमिर खान ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली 2026 के दौरान कहा, ‘मैंने अभी तक फिल्म ( रणवीर सिंह की धुरंधर 2) देखी तो नहीं है, लेकिन हर तरफ बस इसकी तारीफें ही सुन रहा हूं. धुरंधर के दोनों ही पार्ट्स ने कमाल कर दिया है, मेरी तरफ से पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई.’ इसी मौके पर आमिर ने अपनी फिल्म सितारे जमीन पर की स्क्रीनिंग को लेकर भी खुशी जताई.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP