राम नवमी पर राम लला को 56 भोग, महाराष्ट्र से आए लड्डू, 11 कुंतल पंजीरी

Share to your loved once


Last Updated:

Ram Navami Celebration Ayodhya Ram Mandir Live: प्रभु श्री राम की नगरी के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में राम नवमी की धूम नजर आ रही है. सूबे के हर एक मंदिर में उत्सव का माहौल नजर आ रहा है. अयोध्या में तो राम मंदि…और पढ़ें

Live: राम नवमी पर राम लला को 56 भोग, महाराष्ट्र से आए लड्डू, 11 कुंतल पंजीरीZoom

अयोध्या के राम मंदिर में धूमधाम से मनाई जा रही है राम नवमी.

Ram Navami Ayodha Ram Mandir Live: राम नगरी में श्री राम लला के जन्मोत्सव की धूम मची हुई है. राम जन्म भूमि समेत कनक भवन, हनुमानगढ़ी और राम नगरी के 8 हजार मठ मंदिरों में राम लला का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. राम जन्मभूमि परिसर में सुबह से ही अनुष्ठान का दौर शुरू हो गया है. भगवान श्री राम के भक्तों के लिए सुबह 5:00 बजे राम मंदिर का पट खोल दिया गया है. भगवान राम लाल के भक्तों के लिए रात 12:00 बजे तक भगवान का कपाट खुला रहेगा. सुबह से ही पूजन शुरू कर दिया गया है. सुबह 10:00 बजे से भगवान का अभिषेक शुरू होगा. सुबह 11:00 बजे से शुरू हो जाएगा और रामलला का सिंगार. राम मंदिर की परकोटे समेत सभी मंदिरों में भव्य सजावट की गई है. यहां पढ़ें हर पल के अपेडट्स…

Ram Navami Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में एंट्री के बढ़ाए गए द्वार

राम मंदिर में प्रवेश के लिए लाइनें 7 से बढ़ाकर 9 कर दी गई हैं, इससे रोज़ करीब 50,000 अतिरिक्त श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. गर्भगृह में भी 2 अतिरिक्त लाइनें जोड़ी गई हैं, ताकि दर्शन प्रक्रिया तेज हो सके. दर्शन का समय भी बढ़ाया गया है. राम नवमी के मौके पर सुबह 5:00 बजे से ही राम लला का दर्शन शुरू हो गया है. रात में भीड़ के अनुसार 12:00–1:00 बजे तक राम लला का दर्शन चलेगा. आपात सेवाएं और निकासी व्यवस्था की गई है. एम्बुलेंस और मेडिकल टीमें 24 घंटे रहेंगी तैनात.

Ayodhya Ram Mandir Security: राम मंदिर के चारों तरफ तैयार हुआ सुरक्षा का अभेद्द किला

राम मंदिर अयोध्या में रामनवमी और भगवान रामलला के जन्मोत्सव को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाएं बेहद सख्त कर दी गई है. सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट पर है. सुरक्षा की निगरानी खुद वरिष्ठ अधिकारी ADG ज़ोन, कमिश्नर, IG, DIG, SSP और DM कर रहे हैं. मंदिर परिसर में SSF, CRPF, PAC और सिविल पुलिस के जवान तैनात हैं. एंटी-ड्रोन सिस्टम सक्रिय है, जो जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी कर रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़े बदलाव किए गए हैं.

Ram Navami Ayodhya Ram Mandir: 3 कुंतल लड्डू, 11 कुंतल धनिया की पंजीरी, 5 कुंतल मेवा हुआ तैयार

अयोध्या राम मंदिर राम नवमीः 3 कुंतल से ज्यादा महाराष्ट्र से बनकर लड्डू आया है. 11 कुंतल धनिया की पंजीरी और 5 कुंतल मेवा के साथ 11 कुंतल चरणामृत का रामलाल को भोग लगाया जाएगा. राम जन्मोत्सव सूर्य तिलक का रामनगरी के चौक चौराहों पर किया जाएगा प्रसारण. रामनगरी में उपस्थित राम भक्त राम लला के सूर्य तिलक का एलईडी के जरिए कर सकेंगे दीदार. घर बैठे श्रद्धालु भी कर सकेंगे रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर सूर्य तिलक और पूजन का दर्शन और पूजन. देश और दुनिया में बैठे राम भक्तों के लिए किया जाएगा राम जन्मोत्सव का राम मंदिर परिसर से सीधा प्रसारण.

Ram Mandir Ram Navami Celebration Live: दोपहर 12 बजे होगा रामलला का सूर्य तिलक

राम नवमी अयोध्या राम मंदिरः राम परिवार और राम लला के मंदिर में फूलों से सजावट की गई है. राम मंदिर में बधाई गान चल रहा है. मंदिर परिसर में रंगोली भी बनाई गई है. वहीं दोपहर 12:00 बजे भगवान का सूर्य तिलक होगा. भगवान के सूर्य तिलक के साथ शुरू जन्मोत्सव की आरती शुरू हो जाएगी. आरती के बाद भगवान राम लला को 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा. भगवान राम लला को भोग लगा हुआ प्रसाद राम मंदिर आने वाले हर राम भक्त में विस्तृत किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP