शिखर धवन और एडम गिलक्रिस्ट कर चुके है IPL में गेंदबाजी, जानिए किस-किस बल्लेबाज को किया आउट, रहाणे के नाम भी एक विकेट

Share to your loved once


नई दिल्ली. टी-20 क्रिकेट में जहां गेंदबाज बिग हिटर्स के सामने बॉलिंग करने में घबराते है वहीं कुछ ऐसे कामचलाऊ बॉलर्स भी है जिन्होंने बेखौफ होकर गेंदबाजी की और कई बड़े नामों को चौंकाने में भी कामयाब रहे. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इन खिलाड़ियों की पहचान भले उनके तड़कते भड़कते शॉट रहे हो पर इनके हाथ में जब जब गेंद आई उन्होंने सबको हैरान कर दिया.

आईपीएल भी इससे अछूता नहीं रहा और समय समय पर बल्लेबाजों ने अपने हाथों का हुनर दिखाते हुए बड़े बड़े शॉट्स खेलने वालों को पवेलिएन का रास्ता दिखाया. कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने कई मैचों में  पॉर्टटाइम गेंदबाजी की वहीं कुछ ऐसे बल्लेबाज के नाम भी है जिन्होंने एक-एक ही ओवर फेंका और विकेट ले लिया.

अंजिक्य रहाणे ने जब हाथ घुमाया 

टेस्ट टीम की कप्तानी कर चुके  रहाणे ने अपने लंबे T20 करियर में शायद ही कभी गेंदबाजी की हो, लेकिन जो किया, वो खास बन गया.  294 मैचों में उन्होंने सिर्फ एक ओवर डाला और उसी में विकेट हासिल कर लिया.  यह कारनामा उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए ल्यूक पोमर्सबैक को आउट कर किया था.

जब ‘गब्बर’ ने गेंद काटा गदर 

बाएं हाथ के धाकड़ ओपनर शिखर धवन को एक शानदार बल्लेबाजके  तौर पर जाना जाता है, लेकिन उन्होंने IPL में गेंद से भी असर छोड़ा है। 2011 और 2012 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए धवन ने 8 ओवर गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने नाम किए.  इस दौरान उन्होंने शॉन मार्श जैसे बड़े बल्लेबाज को आउट कर सबको हैरान कर दिया.

फिंच की गेंदबाजी का फॉर्मूला 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर आरोन फिंच ने भी एक बार गेंद से जलवा दिखाया.  2013 में पुणे वॉरियर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने गेंदबाजी की और एक विकेट झटक लिया.  IPL में 9 अलग-अलग टीमों के लिए खेलने वाले फिंच का यह रिकॉर्ड काफी दिलचस्प है. फिंच बाएं से स्पिन गेंदबाजी करते थे.

गिलक्रिस्ट ने ग्लब्स उतारा और की गेंदबाजी 

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ओपनर एडम गिलक्रिस्ट का नाम इस लिस्ट में सबसे अनोखा है . उन्होंने अपने पूरे टी20 करियर में सिर्फ एक गेंद डाली और उसी पर विकेट ले लिया। यह विकेट उन्होंनेहरभजन सिंह  का लिया था, और खास बात यह रही कि यह उनका IPL में आखिरी मैच भी था.

समद की स्पिन 

सनराइजर्स हैदराबाद के  अब्दुल समद को आमतौर पर लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाना जाता है, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया है.  सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने 9 ओवर में 2 विकेट लिए हैं, जो उनके ऑलराउंड स्किल की झलक दिखाते हैं.

IPL में हर ओवर की कीमत होती है ऐसे में जब कोई पार्ट-टाइम गेंदबाज विकेट निकालता है, तो वह किसी बोनस से कम नहीं होता. ये उदाहरण बताते हैं कि क्रिकेट सिर्फ विशेषज्ञता का खेल नहीं, बल्कि मौके को भुनाने का खेल भी है. आज के दौर में शायद इसीलिए हर टीम को ऐसे बल्लेबाज की जरूरत होती है जो एक-दो ओवर फेंक सके और मैच का रुख पलट सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP