अमिताभ बच्चन का वो यादगार लम्हा, जिसे देखते ही सुध-बुध खो बैठी थीं रेखा, हसीना को देख सन्न रह गई थीं जया बच्चन

Share to your loved once


Last Updated:

अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी में से एक रही है. आज भी दोनों को साथ देखने के लिए फैंस बेताब हैं. रेखा भले ही बोले न लेकिन बिग बी देख अपनी खुशी रेखा भी छिपा नहीं पाती है. अमिताभ के एक खास पल के दौरान तो वह सुध-बुध ही खो बैठी थी.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा का नाम सालों से एक खास तरह की चर्चा का हिस्सा रहा है. इन दोनों से जुड़े कई किस्से आपने सुने होंगे. लेकिन एक बार तो बिग बी की खुशी देखकर रेखा सब कुछ भूल गईं और जया बच्चन को गले लगा लिया था.

रेखा और जया अपने दौर की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. लेकिन रेखा, जया और अमिताभ का नाम आज भी आता है, लोग उनके अफेयर की चर्चा करने लगते हैं. एक बार तो रेखा ने कुछ ऐसा किया था, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया था.

हम बात कर रहे हैं उस पल, जब अमिताभ बच्चन को एक अवॉर्ड फंक्शन में अपनी फिल्म पीकू के लिए अवॉर्ड मिल रहा था. उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया जा रहा था. ये देख रेखा खुशी से फूली नहीं समाई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उस दौरान जब अमिताभ को अवॉर्ड मिल रहा था, तो जया बच्चन बैठकर बिग बी के लिए तालियां बजा रही थीं. लेकिन बिग बी का ये खास लम्हा देखकर रेखा अपनी खुशी छिपा नहीं पाईं, वो इतनी एक्साइटेड हुई कि सीधा सीट से उठकर जया के पास चली गईं.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद किया गया था. लोगों ने तो इस क्लासिक बॉलीवुड मोमेंट तक बताया था.उस वीडियो पर साफ नजर आया था कि जया एक टक रेखा को देखती ही रह जाती है.

देखा जाए तो रेखा और अमिताभ ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है, इनमें, मुकद्दर का सिकंदर, मिस्टर नटवरलाल और गंगा की सौगंध जैसी फिल्मों में काम किया है. इन फिल्मों में उनकी जोड़ी को भी लोगों ने काफी पसंद किया है.

फिल्म सिलसिला में तो रेखा और जया दोनों ने ही अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था. इस फिल्म को लेकर भी उस दौर में लोगों के बीच खूब चर्चा हुई थी कि आखिर ये फिल्म बन कैसे गई. फिल्म को उनकी असल जिदंगी की कहानी से जोड़ा गया था. बता दें रेखा, जया और अमिताभ बच्चन तीनों ने अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए अपने रिश्तों को निजी रखा. रेखा ने एक इंटरव्यू में अमिताभ के लिए अपने जज्बात जरूर जाहिर किए थे, लेकिन उन्होंने हमेशा यह भी कहा कि उनके बीच कोई पर्सनल रिश्ता नहीं था और सारी बातें सिर्फ अफवाहें थीं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP