क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं…, शुभमन गिल ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम की उड़ाई धज्जियां

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं…, गिल ने उठाई नियम बदलने की मांग

Last Updated:

Shubman gill against the Impact Player rule of IPL: शुभमन गिल ने बीसीसीआई के आईपीएल में लागू किए गए इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर सवाल उठाए हैं. गिल ने कहा कि कौशल खत्म कर रहा है इम्पैक्ट प्लेयर नियम. इससे पहले रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने भी इसक विरोध किया है.

क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं..., गिल ने उठाई नियम बदलने की मांगZoom

शुभमन गिल ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम का किया विरोध.

अहमदाबाद.  गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि इससे खेल में कौशल और चुनौती की अहमियत कम हो जाती है. इस नियम पर पहले भी कई भारतीय खिलाड़ियों ने आपत्ति जताई है, जैसे रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल. मुंबई में बुधवार को हुई आईपीएल कप्तानों की बैठक में गिल समेत ज्यादातर कप्तानों ने बीसीसीआई से इस नियम की समीक्षा करने की मांग की.

यह नियम 2023 में लागू हुआ था और इसे कम से कम 2027 तक बढ़ाया गया है. शुभमन गिल ने कहा, ‘मेरे हिसाब से ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नहीं होना चाहिए. क्रिकेट आम तौर पर 11 खिलाड़ियों का खेल है. एक अतिरिक्त बल्लेबाज या गेंदबाज जोड़ने से असली चुनौती और खिलाड़ी के कौशल की अहमियत कम हो जाती है.’

शुभमन गिल ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम का किया विरोध.

उन्होंने कहा, ‘खेल में एक खास कौशल होता है. अगर आपके कुछ मुख्य बल्लेबाज जल्दी आउट हो जाएं, तो टीम को अच्छा स्कोर बनाने के लिए रणनीति और कौशल की जरूरत होती है. लेकिन इस एक अतिरिक्त खिलाड़ी से खेल एकतरफा हो गया है और चुनौती भी कम हो गई है. मेरे लिए आसान पिच पर 220 रन का पीछा करने से ज्यादा रोमांचक चुनौती वाली पिच पर 180 या 160 रन का पीछा करना है.’

बीसीसीआई इस नियम पर अंतिम फैसला 2027 के बाद ही ले सकेगा. गिल ने कहा, ‘यह नियम 2027 तक लागू रहेगा. कप्तानों की बैठक में हमने इस पर बात की थी. मुझे समझ है कि इससे खेल थोड़ा मनोरंजक बनता है, लेकिन मुझे यह पसंद नहीं है. फैसला बीसीसीआई का होगा.’

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP