नवरात्रि में बनाएं खास परवल की सब्जी, बिना प्याज-लहसुन भी मिलेगा जबरदस्त स्वाद

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

नवरात्रि में बनाएं खास परवल की सब्जी, बिना प्याज-लहसुन भी मिलेगा जबरदस्त स्वाद

Last Updated:

Navratri Special Aloo Parval Satvik Sabji: नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होते ही घरों में सात्विक भोजन की मांग बढ़ जाती है, लेकिन बिना प्याज-लहसुन के स्वादिष्ट खाना बनाना कई लोगों के लिए चुनौती बन जाता है. ऐसे में झारखंड के पलामू की शर्मिला सुमी ने एक बेहद आसान और लाजवाब परवल-आलू की रेसिपी साझा की है, जो न सिर्फ व्रत के दौरान परफेक्ट है बल्कि रोजमर्रा के खाने में भी स्वाद का नया तड़का लगा देती है. खास बात यह है कि कम मसालों और देसी अंदाज में बनने वाली यह सब्जी इतनी टेस्टी होती है कि आपको बिल्कुल महसूस नहीं होगा कि इसमें प्याज-लहसुन का इस्तेमाल नहीं हुआ है. रिपोर्ट- शशिकांत ओझा

नवरात्रि का पर्व शुरू होते ही घरों में सात्विक भोजन की मांग बढ़ जाती है. इस दौरान लोग बिना लहसुन और प्याज के बने व्यंजन खाना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार स्वाद और रेसिपी को लेकर उलझन बनी रहती है.

ऐसे में झारखंड के पलामू जिले की रहने वाली शर्मिला सुमी एक आसान और स्वादिष्ट समाधान लेकर आई हैं. उन्होंने घर के किचन में बनने वाली परवल की एक खास झारखंडी स्टाइल रेसिपी साझा की है, जिसे आप व्रत या सामान्य दिनों में भी बना सकते हैं.

शर्मिला सुमी ने बताया कि इस रेसिपी को तैयार करने के लिए दो लोगों के हिसाब से लगभग 100 ग्राम परवल, 2 आलू, 2 टमाटर, बारीक कटा धनिया पत्ता, आधा चम्मच मेथी, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच खड़ा धनिया, एक चौथाई हल्दी पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, 2 सूखी लाल मिर्च, थोड़ा अदरक और स्वादानुसार नमक की जरूरत होती है. सबसे पहले परवल और आलू को काटकर तैयार कर लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने कहा कि अब कढ़ाही में सरसों का तेल डालकर उसे अच्छी तरह गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद उसमें मेथी डालें और हल्का लाल होने तक भूनें. इसके बाद कटे हुए परवल को डालें और 5 मिनट तक भूनें. इसके बाद आलू डालकर अच्छे से भूनें और नमक स्वादानुसार थोड़ा मिलाएं.

इसी बीच मसाला तैयार करने के लिए मिक्सी में जीरा, सूखी लाल मिर्च, अदरक, धनिया और एक टमाटर डालकर पीस लें. चूंकि इस रेसिपी में लहसुन और प्याज का उपयोग नहीं किया जाता, इसलिए टमाटर मसाले को पीसने में मदद करता है और स्वाद भी बढ़ाता है.

जब आलू और परवल लगभग 10 मिनट तक पक जाएं, तब तैयार मसाला उसमें डाल दें और उसे अच्छी तरह भूनें. इसके साथ हल्दी पाउडर डालें. मसाले को करीब 10 मिनट तक पकाने के बाद इसमें आधा गिलास पानी डालें और धीमी आंच पर पकने दें. जब पानी सूख जाए और सब्जी अच्छी तरह से गल जाए, तब गैस बंद कर दें. अंत में ऊपर से धनिया पत्ता डालकर सजाएं.

उन्होंने कहा कि अब आपका बिना लहसुन-प्याज के तैयार यह परवल की सब्जी न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन का एक अच्छा रेसिपी है. जिसे आप अपने घर में बना सकते हैं. इसे बनाना भी आसान है और टेस्ट ऐसा होता है कि आपको नहीं लगेगा बिना प्याज-लहसुन का खाना बना है. चावल और पराठे के साथ ये और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP