‘धुरंधर 2’ के बाद अर्जुन रामपाल के हाथ लगा जैकपॉट, अब ऋषभ शेट्टी की फिल्म में आएंगे नजर, विलेन बन मचाएंगे भौकाल

Share to your loved once


Last Updated:

अर्जुन रामपाल ‘धुरंधर 2’ में ‘मेजर इकबाल’ के रूप में बड़े पसंद किए गए. वे आगे ऋषभ शेट्टी की ऐतिहासिक फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ में एक धांसू विलेन की भूमिका में नजर आएंगे. अर्जुन रामपाल अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी धमाका करने को तैयार हैं. वे अमेजन एमएक्स प्लेयर की ओरिजिनल सीरीज ‘बिलियनेयर’ में एक ताकतवर बिजनेस टाइकून का अहम किरदार निभाएंगे, जिसका निर्देशन हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर 2' के बाद अर्जुन रामपाल के हाथ लगा जैकपॉट, विलेन बन मचाएंगे भौकालZoom

अर्जुन रामपाल विलेन के रोल में लोगों को भा रहे हैं.

नई दिल्ली: फिल्म ‘धुरंधर 2’ में मेजर इकबाल बने अर्जुन रामपाल इन दिनों फिल्म की जबरदस्त कामयाबी का लुत्फ उठा रहे हैं. विलेन के रोल में उन्हें दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. सफलता के तुरंत बाद उनके हाथ एक और बड़ा जैकपॉट लगा है. अर्जुन अब ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ में अहम विलेन के रूप में नजर आएंगे. संदीप सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म में वे एक ताकतवर विरोधी का रोल निभाएंगे, जो पर्दे पर शिवाजी महाराज यानी ऋषभ शेट्टी से लोहा लेता दिखेगा.

फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ भारतीय इतिहास के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के साहस और रणनीति की गाथा सुनाएगी, जिसमें शेफाली शाह राजमाता जीजाबाई का अहम किरदार निभा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म जगत के जानकार इसे 2026-27 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मान रहे हैं, क्योंकि इसे विजुअल इफेक्ट्स और भव्य सेट्स के साथ तकनीकी रूप से काफी एडवांस बनाया जा रहा है.

बिजनेस टाइकून बने हैं अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल जल्द ही अमेजन एमएक्स प्लेयर की ओरिजिनल सीरीज ‘बिलियनेयर’ में नजर आएंगे. इंटेंस ड्रामा सीरीज का निर्देशन दिग्गज डायरेक्टर हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल कर रहे हैं. इस सीरीज में अर्जुन एक बेहद ताकतवर बिजनेस टाइकून का लीड रोल निभाएंगे, जिसे लेकर उनके फैंस में एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है.

नए अवतार में मचाएंगे भौकाल
अर्जुन रामपाल अपनी नई सीरीज को लेकर काफी खुश हैं और उन्होंने बताया कि ऐसे दमदार किरदार रोज-रोज नहीं मिलते. हंसल मेहता जैसे टैलेंटेड डायरेक्टर के साथ काम करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. अर्जुन ने कहा कि वे जल्द ही इस किरदार की तैयारी और रिसर्च शुरू कर देंगे ताकि दर्शकों को कुछ नया और यादगार देखने को मिले. ‘धुरंधर 2’ की भारी सफलता के बाद अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि अर्जुन पर्दे पर एक ‘बिजनेस टाइकून’ के रूप में क्या नया कमाल दिखाते हैं.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP