गैस जलाए बिना बनाएं 5 हाई-प्रोटीन नाश्ते, न्यूट्रिशनिस्ट की ये रेसिपी देगी जबरदस्त एनर्जी और स्वाद
Last Updated:
सुबह का नाश्ता दिन की सबसे अहम मील माना जाता है, लेकिन हर दिन गैस जलाकर कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता. खासकर गर्मियों में लोग हल्का, जल्दी बनने वाला और पौष्टिक खाना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आपको ऐसे ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स मिल जाएं जो बिना LPG के तैयार हो जाएं और साथ ही हाई प्रोटीन भी हों, तो बात ही अलग है. न्यूट्रिशनिस्ट द्वारा सुझाई गई ये 5 आसान रेसिपीज न सिर्फ आपका समय बचाएंगी, बल्कि शरीर को जरूरी पोषण और दिनभर की एनर्जी भी देंगी.

हाई-प्रोटीन नाश्ते.
गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा, एनर्जेटिक और हेल्दी बनाए रखना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में अगर आप ऐसे फूड ऑप्शन्स की तलाश में हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हाई प्रोटीन भी हों, तो ये रेसिपीज आपके लिए परफेक्ट हैं. ये सभी डिशेज न सिर्फ शरीर को पोषण देती हैं बल्कि गर्मी में ठंडक भी पहुंचाती हैं. खास बात यह है कि इन्हें बनाना बहुत आसान है और ये रोजाना की डाइट में आसानी से शामिल की जा सकती हैं.
मखाना चिया सीड कोकोनट रायता
सबसे पहले बात करते हैं हाई प्रोटीन मखाना चिया सीड कोकोनट रायता की. इसे बनाने के लिए सबसे पहले दही को अच्छे से फेंट लें और उसमें सेंधा नमक, जीरा पाउडर और बारीक कटा हरा धनिया मिला लें. इसके बाद इसमें 1 चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स, आधा कप भुना हुआ मखाना, 1 कप अनार के दाने, 1-2 चम्मच सूखा कद्दूकस किया हुआ नारियल और थोड़े कटे हुए मूंगफली व बादाम डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं. यह रायता प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को भरा रखता है और डाइजेशन को भी बेहतर बनाता है.
View this post on Instagram