प्रयागराज में पकड़ा UP बोर्ड की फर्जी मार्कशीट बनाने वाला गिरोह, बैक डेट में जाकर खेला, 60 से ज्यादा यूनिवर्सिटी भी बनीं शिकार
Last Updated:
Prayagraj News : प्रयागराज में एक ऐसा गिरोह पकड़ा गया है, जो यूपी बोर्ड और यूनिवर्सिटी की फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट बेच रहा था. आरोपी यूपी बोर्ड की www.upmsp.edu.in की जगह फर्जी वेबसाइट www.upmsp-edu.in पर छात्रों को लॉन्ग डिस्टेंस का अंकपत्र देते थे. बीते एक दशक से अब तक 7000 लोगों को फर्जी मार्कशीट बांट चुके हैं. प्रयागराज के डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत के मुताबिक, ये गिरोह करीब 60 से अधिक यूनिवर्सिटी की भी फर्जी मार्कशीट तैयार करने में लिप्त था. बाकायदा काल सेंटर बनाकर छात्रों को निशाना बनाता था.

ये गैंग बाकायदा काल सेंटर बनाकर छात्रों को निशाना बनाता था. (फोटो AI)
प्रयागराज (गौरव). यूपी बोर्ड और यूनिवर्सिटी की फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट बांटने वाला गिरोह पकड़ा गया है. आरोपी यूपी बोर्ड की www.upmsp.edu.in की जगह फर्जी वेबसाइट www.upmsp-edu.in पर छात्रों को लॉन्ग डिस्टेंस अंकपत्र देते थे. 2014 से अब तक 7000 लोगों को फर्जी मार्कशीट बेच चुके हैं. हाईस्कूल, इंटर और यूनिवर्सिटी की बैक डेट में फर्जी मार्कशीट बनाते हैं. डीसीपी कमिश्नरेट गंगानगर प्रयागराज कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि ये गिरोह करीब 60 से अधिक यूनिवर्सिटी की फर्जी मार्कशीट तैयार करता रहा है. काल सेंटर बनाकर सोशल मीडिया पर प्रचार के जरिए छात्रों को निशाना बनाते हैं. माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से श्री एजुकेशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए हैं. आरोपी का नाम शशि कुमार राय और मनीष कुमार राय है. साइबर क्राइम और एसटीएफ प्रयागराज यूनिट की जॉइंट टीम को इन्हें पकड़ने में कामयाबी मिली है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें