हजार करोड़ के पार पहुंची ‘धुरंधर 2’, तो आठवें दिन ‘धुरंधर’ ने कूट डाले थे इतने करोड़? चौंका देने वाले हैं आंकड़े

Share to your loved once


Last Updated:

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. ये फिल्म आठवे दिन सबसे जल्दी इतने करोड़ कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आठवें दिन धुरंधर ने कितनी कमाई की थी.

नई दिल्ली. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बंपर कमाई कर रही है. फिल्म अब तक यानी आठवें दिन 1,000 करोड़ रुपये क्लब में एंट्री कर चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली धुरंधर ने आठवें दिन कितनी कमाई की थी. आइए आंकड़ों पर डालते हैं एक नजर.

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ सफलता के झंडे गाड़ रही है. रिलीज के बाद से ही फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है और मेकर्स को मालमाल बना रही है. अब यह हजार करोड़ क्लब के बिल्कुल करीब पहुंच गई है.

19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है. फिल्म के 7 दिन बाद भी फिल्म का क्रेज ऐसा है कि फिल्म आज ही रिलीज हुई है. सिनेमाघरों में लगातार भीड़ इस बात का सबूत है कि आठवें दिन फिल्म 1000 करोड़ कमाने में कामयाब क्यों हुई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रणवीर सिंह की इस फिल्म ने पहले दिन की ही कमाई से साबित कर दिया था कि फिल्म आने वाले दिनों में ताबड़तोड़ कमाई करेगी. फिल्म के आठवें दिन ये बात साबित भी हो गई. लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म धुरंधर ने आठवें दिन की कितनी कमाई की थी.

रणवीर सिंह की धुरंधर ने भी खूब कमाई की थी. फिल्म ने आठवें दिन 12,015 शो से ₹32.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹287.70 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹239.75 करोड़ हुआ था.

धुरंधर ने भी विदेशों में, आठवें दिन ₹14.50 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक ₹85.00 करोड़ पहुंचा. फिल्म ने 7 दिन बाद दुनिया भर में ₹372.70 करोड़ की कमाई की थी.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने दुनियाभर में आज सुबह तक कुल ₹994.58 करोड़ की कमाई की थी. बात अगर आठवें दिन की करें तो ‘धुरंधर 2’ ने करीब 38 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.अभी भी कमाई आगे बढ़ती जा रही है.

देखा जाए जिस रफ्तार से फिल्म कमाई के मामले में आगे बढ़ती जा रही है, आने वाले वीकेंड पर फिल्म फिर से उछाल मार सकती है. फैंस इस फिल्म पर लगातार प्यार लुटा रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP