DM-SP को निमंत्रण देने पहुंचा शख्स, बोला- मैं RAW एजेंट… सुन अफसरों का घूमा दिमाग, निकला ‘Chat GPT’ से कनेक्शन
Last Updated:
UP News: चंदौली में एक शख्स रहता था. वह अपने आपको रॉ का एजेंट बता था. अचानक एक दिन उसके पास पुलिस पहुंच गई. जब पुलिस ने उससे पूछा तो बोला कि मैं रॉ का एजेंट हूं. सुनकर अफसरों का दिमाग घूम गया और गिफ्तार कर लिया.

फर्जी रॉ एजेंट गिरफ्तार.
चंदौली: यूपी के चंदौली में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को कभी भारतीय खुफिया एजेंसी RAW का अधिकारी बता तो कभी ‘असिस्टेंट कमांडेंट’ बनकर ठगी कर रहा था. आरोपी के पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, पहचान पत्र और बैंकिंग सामग्री बरामद की गई है. इससे पता चलता है कि वह धोखाधड़ी का नेटवर्क चला रहा था.
मामला हेतमपुर धानापुर का है. यहां रहने वाले आरोपी रुपेश उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कार्रवाई के दौरान कई फर्जी कागजात मिले हैं. एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है. उसने बताया कि उसने अपने मोबाइल फोन के जरिए ‘ChatGPT’ की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे. इन दस्तावेजों का उपयोग वह विभिन्न जगहों पर खुद को कभी ‘रॉ एजेंट’ तो कभी ‘असिस्टेंट कमांडेंट’ बताकर करता था, ताकि लोगों पर प्रभाव डालकर निजी लाभ हासिल कर सके.
अपने पास रखी फर्जी RAW ऑफिसर आईडी दिखाकर लोगों को विश्वास में ले लेता था. उसने पहचान पत्र एक दम असली दिखने जैसा तैयार किया था. उस पर उसकी फोटो और फर्जी आधिकारिक पहचान अंकित थी. इसी का फायदा उठाकर लोगों के बीच सरकारी काम करवाने, जांच प्रभावित करने या उच्च स्तरीय संपर्क होने का झांसा देकर पैसे वसूलता था. जांच में पता चला है कि फर्जी अधिकारी बनकर डीएम और एसपी को अपने बेटे के जन्मदिन पर निमंत्रण देने चंदौली पहुंचा था. यहां शख्स पर शक हुआ तो जांच पड़ताल की गई. फिर पता चला कि अधिकारी तो फर्जी है.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली चंदौली में मामला दर्ज कर लिया है. बरामदगी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के दावे या पहचान पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें, ताकि इस प्रकार के धोखाधड़ी के मामलों से बचा जा सके.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें