बेवकूफ-जोकर कही का…जय शाह का नाम लेते हुए ही संजीव गोयनका पर भड़के ललित मोदी

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

बेवकूफ और जोकर कही का…जय शाह का नाम लेते ही गोयनका पर भड़के ललित मोदी

Last Updated:

Lalit Modi Sanjiv Goenka IPL Controversy: माना जाता है कि आईपीएल ललित मोदी की दिमाग की उपज थी. वो ललित मोदी ही थे, जिन्होंने आईपीएल का बिजनेस मॉडल तैयार किया था. मगर ललित मोदी उस वक्त अपना आपा खो बैठे, जब लखनऊ की फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने आईपीएल की सफलता का क्रेडिट जय शाह को दे दिया.

बेवकूफ और जोकर कही का...जय शाह का नाम लेते ही गोयनका पर भड़के ललित मोदीZoom

ललित मोदी और संजीव गोयनका के बीच जोरदार लड़ाई हो गई

नई दिल्ली: भगोड़े कारोबारी और आईपीएल के जनक माने जाने वाले ललित मोदी ने लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका पर जमकर भड़ास निकाली है. ललित मोदी ने गुस्से में गोयनका को जोकर और नासमझ तक कह डाला. ललित मोदी इस बात से परेशान हैं कि संजीव गोयनका ने आईपीएल की ब्रांड वैल्यू बढ़ने का क्रेडिट उनकी जगह जय शाह को दे दिया. चलिए आपको पूरा विवाद बताते हैं और समझाते हैं कि ललित मोदी ने गोयनका के खिलाफ क्या-क्या बोला?

दरअसल, पूरी कहानी की शुरुआत 24 मार्च को होती है, जब इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से 72 घंटे पहले एक ही दिन में टूर्नामेंट की दो बड़ी टीम बिक गई. 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स 15 हजार करोड़ तो 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगभग साढ़े 16 हजार करोड़ में खरीदा गया. इन दो बड़ी डील के बाद वर्ल्ड क्रिकेट में एक बार फिर बीसीसीआई और आईपीएल के नाम का डंका बजने लगा. दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग की मार्केट वैल्यू की तारीफ होने लगी.

लखनऊ सुपरजायंट्स ने आईपीएल की अपार सफलता और बेशुमार पैसों की बरसात पर अपनी प्रतिक्रिया दी और सिलसिलेार ट्वीट करते हुए लिखा:

राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी, जिसे 2008 में लगभग 270 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, अब 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिक गई है. आरसीबीटी फ्रेंचाइजी, जिसे लगभग 485 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, अब 16,600 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिक गई है. एक ही सप्ताह में दो फ्रेंचाइजी दोनों 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिकीं. यह मूल्य आईपीएल की संरचना के कारण संभव हो पाया. इसका बहुत कुछ श्रेय जय शाह की दूरदृष्टि को जाता है.

ललित मोदी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा:

भारत की खेल अर्थव्यवस्था 2 अरब डॉलर से ज्यादा की हो गई है. यह आंकड़ा भारत में खेल के संरचनात्मक पुनर्मूल्यांकन को दर्शाता है. यह बदलाव सबसे पहले अमेरिका में फिर यूरोप में दिखाई दिया और अब एशिया में हो रहा है. भारत इसके केंद्र में है. यहां खेल को कभी एक जुनून के रूप में देखा जाता था. भारत की खेल अर्थव्यवस्था में क्रिकेट का योगदान 89% है. मीडिया पर होने वाला खर्च अब कुल खर्च का आधे से ज्यादा है. स्पॉन्सर्स अब सिर्फ लोगो लगाने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि गहन और रणनीतिक साझेदारी में तब्दील हो गए हैं. खिलाड़ी केवल अपना नाम ही नहीं दे रहे हैं, बल्कि कंपनी में हिस्सेदारी भी बना रहे हैं. आज IPL दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खेल लीगों के बराबर है.

संजीव गोयनका के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए ललित मोदी ने लिखा, ‘सच में इस आदमी को याद ही नहीं कि मॉडल किसने बनाया था. कोई बात नहीं. ये तो अपनी ही दुनिया में रहता है. हम सब जानते हैं. ये एक बेवकूफ है. काश इनका भाई हर्ष गोयनका इस फ्रेंचाइजी का मालिक होता. वो क्रिकेट का सच्चा प्रशंसक है. ये मसखरा नहीं. जो सोचता है कि उसका ट्वीट इतिहास बदल देगा. इससे बस यही साबित होता है कि उसे कुछ भी ज्ञान नहीं है. बस घमंडी है. जय हिंद.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP