जमशेदपुर का फेमस स्पेसल पीनट मसाला! नींबू की खटास और मसालों का जादू, 15 साल से लोगों का फेवरेट – News18 हिंदी

Share to your loved once


X

title=

जमशेदपुर का फेमस स्पेसल पीनट मसाला! नींबू की खटास और मसालों का जादू

 

arw img

Jamshedpur Sandeep Peanut Masala Chaat: जमशेदपुर की शाम अब सिर्फ थकान मिटाने के लिए नहीं, बल्कि चटपटे और पौष्टिक जायके के लिए जानी जा रही है. जेमको चौक इन दिनों शहर का नया फूड हब बनकर उभरा है. जहां संदीप जी की 15 साल पुरानी छोटी सी दुकान लोगों की पहली पसंद बन गई है. यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है स्पेशल पीनट मसाला चाट. मात्र ₹10 में मिलने वाला यह नाश्ता न केवल पॉकेट-फ्रेंडली है, बल्कि सेहत से भी भरपूर है. रोस्टेड पीनट, बारीक कटा प्याज-टमाटर, ताजा नींबू और खास मसालों का मिश्रण इसे शहर का बेस्ट ‘माइंड फ्रेशर’ बनाता है. काम से लौटते पेशेवर हों या शाम की सैर पर निकले युवा, संदीप का यह देसी प्रोटीन पंच हर किसी को अपनी ओर खींच रहा है. 10 रुपये की यह मामूली कीमत और संदीप का जादुई स्वाद आज जमशेदपुर की शामों को सुकून और जायके से भर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP