UP Board Result 2026 Date LIVE: कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्‍ट, 52 लाख छात्रों को इंतजार

Share to your loved once


Last Updated:

UP Board 10th-12th Result 2026 Date LIVE: उत्‍तर प्रदेश बोर्ड के 52 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार अब समाप्‍त होने वाला है. जल्‍द ही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने वाला है. यूपी बोर्ड की कॉपियों का …और पढ़ें

LIVE: कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्‍ट, 52 लाख छात्रों को इंतजारZoom

UP Board 10th 12th Result 2026 Date LIVE, UP Board Result 2026 Date LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्‍ट कब आएगा?

UP Board Result 2026 Date LIVE: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के 52 लाख छात्र-छात्राओं के लिए अब रिजल्ट का इंतजार लगभग खत्म होने वाला है. माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने इस बार कॉपियों के मूल्यांकन को बहुत तेज गति से पूरा करने का लक्ष्य रखा है. बोर्ड की ओर से 1 अप्रैल 2026 तक सभी कॉपियों की जांच पूरी करने का टारगेट है. उसके बाद रिजल्ट की घोषणा 20 अप्रैल 2026 तक किए जाने की पूरी संभावना है. हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा?

इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक चली थीं. देशभर में यूपी बोर्ड को सबसे बड़ा बोर्ड माना जाता है. इस बार कुल 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने इन परीक्षाओं में हिस्सा लिया. परीक्षा खत्म होने के बाद 18 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया था. जिसे एक अप्रैल तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है.

रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होते ही आप इसे आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से देख सकेंगे:

1. सबसे पहले upmsp.edu.in पर जाएं.
2. होमपेज पर जिस कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना रोल नंबर दर्ज करें.
4. सबमिट बटन दबाएं.
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
6. मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

UP Board 10th Result Date 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा कब हुई थी?

UPMSP UP Board 10th, 12th Result Date 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच हुई थी. उसके बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मूल्यांकन कार्य शुरू करवाया था. इस साल बच्चों को स्टेप मार्किंग के अंक भी दिए जा रहे हैं. ऐसे में यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

UP Board 10th Result Date 2026 LIVE: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कैसे चेक करें?

UPMSP UP Board 10th, 12th Result Date 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर आसानी से देख सकेंगे.इसके लिए सबसे पहले upmsp.edu.in पर जाएं. इसके होमपेज पर जिस कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें.ये जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं.इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.जिसके बाद आप मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

UP Board Result 2026 Date LIVE: पिछले साल का रिजल्‍ट कैसा रहा?

UP Board 10th 12th Result 2026 Date LIVE: पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं में कुल 25,45,815 छात्रों ने परीक्षा दी थी.इनमें से 22,94,122 छात्र पास हुए थे. कुल पास प्रतिशत 90.11% रहा था.
– लड़कों का पास प्रतिशत:88.66% यानी 13,27,024 में से 11,49,884 पास हुए.
– लड़कियों का पास प्रतिशत:93.87% यानी 12,18,791 में से 11,44,138 पास हुए.
लड़कियों ने लड़कों से 7.21% ज्यादा पास प्रतिशत हासिल किया था.अब इस साल 52 लाख छात्रों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.1 अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा होने के बाद 20 अप्रैल तक रिजल्ट आने की उम्मीद है.

 

UP Board Result 2026 Date LIVE: यूपी बोर्ड के रिजल्ट के साथ क्या-क्या जारी होगा?

UP Board 10th 12th Result 2026 Date LIVE: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के साथ ही बोर्ड टॉपर्स लिस्ट भी जारी करेगा.इसके अलावा कुल पास प्रतिशत, लड़के-लड़कियों का अलग-अलग प्रदर्शन और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी छात्रों के साथ साझा किए जाएंगे.

UP Board Result 2026 Date LIVE: कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट?

UP Board 10th 12th Result 2026 Date LIVE: यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्‍यांकन 1 अप्रैल तक पूरा होने के बाद रिजल्ट 20 अप्रैल 2026 तक जारी किए जाने की उम्मीद है. पिछले साल भी रिजल्ट 20 अप्रैल को ही जारी किया गया था. बोर्ड इस बार भी उसी पैटर्न को फॉलो कर रहा है.

UP Board Result 2026 Date LIVE: यूपी बोर्ड के कॉपियों की चेकिंग कब तक पूरी होगी?

UP Board 10th 12th Result 2026 Date LIVE:बोर्ड ने क्लास 10वीं और 12वीं दोनों की कॉपियों की जांच के लिए 1 अप्रैल 2026 तक की डेडलाइन तय की है. अभी कुछ ही दिन बचे हैं और बोर्ड की टीम दिन-रात मेहनत कर रही है ताकि समय पर रिजल्ट जारी किया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP