चेक बाउंस केस के बीच राजपाल यादव का खुलासा, प्रियदर्शन से 10 पहले लिया 1 वादा, ‘भूत बंगला’ के बाद भी करेंगे काम

Share to your loved once


Last Updated:

राजपाल यादव चेक बाउंस कंट्रोवर्सी के बाद से लगातार चर्चा में हैं. इन चर्चाओं के बीच राजपाल की फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज होने वाली है. इसके डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं. राजपाल ने बताया कि वह प्रियदर्शन के साथ और भी फिल्म में नजर आने वाले हैं. इसके लिए उन्होंने 10 साल पहले ही डील कर ली थी.

ख़बरें फटाफट

चेक बाउंस केस के बीच राजपाल यादव का खुलासा, प्रियदर्शन से 10 पहले लिया 1 वादाZoom

राजपाल यादव और प्रियदर्शन साथ ‘भूत बंगला’ बाद भी काम करेंगे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Rajpalyadav)

मुंबई. राजपाल यादव हाल में चेक बाउंस केस को लेकर चर्चा में रहे. विवाद के बीच उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘भूत बंगला’ से अपनी पहली बड़ी रिलीज करने जा रहे हैं. राजपाल ने ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’, ‘ढोल’ और ‘दे दना दन’ जैसी प्रियदर्शन की कई हिट कॉमेडी में काम किया है. अब एक बार फिर उनके साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं. राजपाल ने अपनी पर्सनल लाइफ के मुश्किल दौर के बाद इस खास मौके पर न्यूज18शोशा से बातचीत में इस संयोग के बारे में खुलकर बात की.

राजपाल यादव ने कहा, “संयोग लगता है, क्योंकि मैं 11 साल की उम्र से लगातार काम कर रहा हूं. मुझे परिवार में कौन बच्चा किस क्लास में पढ़ता है, ये भी भूल जाता हूं. बस काम, काम और काम.” राजप ने प्रियदर्शन के बारे में कहा, “प्रियदर्शन जी का ऐसा है कि वो लोगों को जैसे इशारा करते हैं, वैसे ही एक-एक आंख और कान खड़े हो जाते हैं.”

प्रियदर्शन ने किया था राजपाल यादव से ये वादा

राजपाल यादव ने आगे बताया कि वो प्रियदर्शन के साथ और भी प्रोजेक्ट्स करने की प्लानिंग बना रहे हैं. उन्होंने कहा, “प्रिय जी के साथ, आप विश्वास कीजिए, अभी और भी अच्छे रोल्स मिलेंगे. मैंने 10 साल पहले ही उनसे वादा करवा लिया था, तो अभी कई रोल्स मेरे उनके साथ आने बाकी हैं.”

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP