पाकिस्तानी बॉलर उस्मान तारिक की नकल करना पड़ा भारी, अंपायर ने गेंदबाज को तुरंत सिखा दिया सबक

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

उस्मान तारिक की नकल करना पड़ा भारी, अंपायर ने गेंदबाज को तुरंत सिखा दिया सबक

Last Updated:

श्रीलंका के रिचमंड कॉलेज में खेले गए एक क्रिकेट मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवा गेंदबाज पाकिस्तान के उस्मान तारिक की तरह रुककर गेंद डाला, जिसे अंपायर ने तुरंत डेड वॉल करार दे दिया. श्रीलंकाई खिलाड़ी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

उस्मान तारिक की नकल करना पड़ा भारी, अंपायर ने गेंदबाज को तुरंत सिखा दिया सबकZoom

उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर बवाल

नई दिल्ली: हाल ही में खत्म हुए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर उस्मान तारिक अपनी बॉलिंग को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे. उस्मान तारिक गेंदबाजी के दौरान गेंद छोड़ने से पहले कुछ सेकंड के लिए रुकते हैं. इसके कारण कुछ खिलाड़ियों को उन्हें खेलने खूब काफी परेशानी भी हुई, जबकि आईसीसी की तरफ से उनके बॉलिंग को एक्शन लीगल बताया गया है.

आईसीसी की तरफ हरी झंडी मिलने के कारण अब कई युवा खिलाड़ी भी उस्मान तारिक की तरह बॉलिंग करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसा ही कुछ श्रीलंका में एक कॉलेज लेवल के मैच में देखने को मिला जब एक गेंदबाज उस्मान तारिक की तरह रुककर गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन अंपायर ने उनकी गेंद को डेड घोषित कर दिया.

बॉलिंग एक्शन पर अंपायर ने जताई आपत्ति

श्रीलंका के रिचमंड कॉलेज में खेले गए एक मैच में गेंदबाज नेथुजा बशिथा ने तारिक उस्मान के स्टाइल को कॉपी करने की कोशिश की. बशिथा अपने रन-अप में रुके और कई बार उछलकर गेंद फेंकी, जिसे अंपायर ने तुरंत डेड बॉल करार दे दिया. क्रिकेट के नियमों के अनुसार, यदि कोई गेंदबाज जानबूझकर बल्लेबाज का ध्यान भटकाने की कोशिश करता है तो अंपायर उसे डेड बॉल घोषित कर सकता है और बल्लेबाजी टीम को पांच पेनल्टी रन भी दे सकता है.

बशिथा के मामले में अंपायर ने इसे ध्यान भटकाने की कोशिश माना क्योंकि यह उनके नियमित एक्शन का हिस्सा नहीं था, जबकि उस्मान तारिक का रुकना उनके सामान्य एक्शन का हिस्सा माना जाता है. तारिक ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा था, हालांकि श्रीलंका के खिलाफ आखिरी सुपर-8 मैच में वे काफी महंगे साबित हुए थे. पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में पहुंची थी, लेकिन सेमीफाइनल की रेस वह बाहर हो गई थी.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP