क्या है केरल की फेमस उरुलकंद उप्पेरी? जानिए आलू से बनने वाली इस सिंपल लेकिन जबरदस्त रेसिपी, शशि थरूर की है फेवरेट

Share to your loved once


Urulakizhangu Upperi Recipe: आप आलू से बनने वाली नई और अलग तरह की रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो ये कहानी आपके लिए दिलचस्प है. हाल ही में शशि थरूर ने एक इंटरव्यू में अपनी पसंदीदा डिश का जिक्र किया और साथ ही उससे जुड़ी बचपन की यादें भी शेयर कीं. उन्होंने बताया कि केरल की एक खास डिश उरुलकंद उप्पेरी उनके दिल के बहुत करीब है. यह सिर्फ एक साधारण आलू की सब्जी नहीं, बल्कि उनके परिवार की यादों से जुड़ी एक खास रेसिपी है, जो उन्हें उनके पिता ने सिखाई थी. आज के समय में जहां लोग नई-नई फ्यूजन डिश ट्राई करते हैं, वहीं इस तरह की सिंपल और देसी रेसिपी दिल को छू जाती है. इस डिश की खास बात है इसका सादा तरीका और जबरदस्त फ्लेवर.

इसमें ज्यादा मसाले नहीं होते, फिर भी इसका स्वाद इतना बढ़िया होता है कि एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने का मन करता है, अगर आप भी कुछ नया लेकिन आसान बनाना चाहते हैं, तो इस केरल स्टाइल आलू डिश को जरूर ट्राई करें. ये आपके रोज़ के खाने को भी खास बना सकती है.

केरल की खास साइड डिश: उरुलकंद उप्पेरी क्या है?
उरुलकंद उप्पेरी केरल की एक पारंपरिक आलू की साइड डिश है, जो खासतौर पर साउथ इंडियन खाने के साथ परोसी जाती है. इसमें उबले हुए आलू को मसालेदार पेस्ट के साथ भूनकर तैयार किया जाता है. इसका स्वाद हल्का तीखा और खुशबूदार होता है.

जरूरी सामग्री
-आलू – 4-5
-हल्दी – आधा चम्मच
-नमक – स्वाद के अनुसार
-सूखी लाल मिर्च – 5-6
-छोटे प्याज – 8-10
-तेल – 2-3 चम्मच
-इमली का गूदा – थोड़ा सा (ऑप्शनल)

बनाने का आसान तरीका
1. सबसे पहले आलू को धोकर हल्दी और नमक के साथ उबाल लें. ध्यान रखें कि आलू ज्यादा गलें नहीं, बस इतने पकें कि आसानी से छिल जाएं. अब आलू ठंडे होने पर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें.

2. इसके बाद मिक्सर में सूखी लाल मिर्च और छोटे प्याज डालकर दरदरा पीस लें. इसमें पानी न डालें, क्योंकि यही पेस्ट इस डिश का असली स्वाद देता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. अब कढ़ाई में तेल गरम करें और इसमें तैयार पेस्ट डालकर हल्का भून लें. जब खुशबू आने लगे और प्याज सुनहरा दिखे, तब इसमें आलू डाल दें.

4. अब नमक एडजस्ट करें और चाहें तो थोड़ा सा इमली का गूदा भी डाल सकते हैं. इससे हल्का खट्टापन आएगा.

5. अब आलू को अच्छे से चलाते हुए भूनें. आप इसे हल्का सुनहरा या थोड़ा ज्यादा रोस्ट करके डार्क ब्राउन भी बना सकते हैं.

स्वाद और सर्व करने का तरीका
यह डिश बहुत ही वर्सटाइल है. इसे आप चावल और सांभर या रस्सम के साथ खा सकते हैं. वहीं रोटी, पराठा या पूरी के साथ भी इसका स्वाद कमाल लगता है, अगर आप कुछ सिंपल लेकिन अलग बनाना चाहते हैं, तो यह डिश एकदम परफेक्ट है.

शशि थरूर के लिए क्यों खास है ये डिश?
इस डिश की खास बात सिर्फ इसका स्वाद नहीं है, बल्कि इससे जुड़ी भावनाएं भी हैं. शशि थरूर ने बताया कि यह रेसिपी उन्हें उनके पिता ने सिखाई थी, जो खुद एक अच्छे कुक थे. इसलिए यह उनके लिए सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि बचपन की यादों और परिवार के साथ बिताए पलों की खुशबू है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP