aaj ka panchang 26 march 2026: दुर्गाष्टमी, कन्या पूजा, गुरुवार व्रत, रवि योग, जानें दिनभर के मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Share to your loved once


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 26 March 2026: आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, बव करण, शोभन योग, दक्षिण का दिशाशूल और मिथुन राशि में चंद्रमा है. आज के दिन नवरात्रि का आठवा दिन है यानि दुर्गा अष्टमी. दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा करते हैं. उनकी कृपा से कष्ट-पाप मिटते हैं, सुख, समृद्धि, आयु में वृद्धि होती है. पूजा के समय माता को हलवा, पुड़ी, काले चने और नारियल का भोग लगाते हैं. आज के दिन कन्या पूजा का विधान है. कन्या पूजा करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है. आप 2 से लेकर 9 की संख्या में कन्याओं की पूजा कर सकते हैं, उनके साथ एक बालक को भी रखते हैं. कन्याओं की उम्र 2 से 9 साल तक होनी चाहिए. आज शाम 04:19 पी एम से रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं, जो कल सुबह 06:17 ए एम तक है. इन योग में किए गए कार्य सफल होते हैं.

आज गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा भी है. इसमें भगवान विष्णु की पूजा पीले फूल, तुलसी के पत्ते, पंचामृत, धूप, दीप, केला, नैवेद्य आदि से करते हैं. चने, गुड़ और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और गुरुवार व्रत कथा सुनें. इस व्रत को करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं, पति और पत्नी साथ में व्रत और पूजा करते हैं, तो उनका दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है. आज के दिन हल्दी, केसर, गुड़, चने की दाल, केला, पीले रंग के वस्त्र, पीतल, सोना, धार्मिक पुस्तक आदि का दान कर सकते हैं. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 26 मार्च 2026

  • आज की तिथि- अष्टमी – 11:48 ए एम तक, उसके बाद नवमी
  • आज का नक्षत्र- आर्द्रा – 04:19 पी एम तक, फिर पुनर्वसु
  • आज का करण- बव – 11:48 ए एम तक, बालव – 10:55 पी एम तक, कौलव
  • आज का योग- शोभन – 12:32 ए एम, मार्च 27 तक, अतिगण्ड
  • आज का पक्ष- शुक्ल
  • आज का दिन- गुरुवार
  • चंद्र राशि- मिथुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:18 ए एम
सूर्यास्त- 06:36 पी एम
चन्द्रोदय- 11:59 ए एम
चन्द्रास्त- 02:30 ए एम, मार्च 27

आज के मुहूर्त

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 04:45 ए एम से 05:31 ए एम
  2. अमृत काल: 06:50 ए एम से 08:21 ए एम
  3. अभिजीत मुहूर्त: 12:02 पी एम से 12:52 पी एम
  4. विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:19 पी एम
  5. निशिता मुहूर्त: 12:03 ए एम, मार्च 27 से 12:50 ए एम, मार्च 27

आज के शुभ योग

  • सर्वार्थ सिद्धि योग: 04:19 पी एम से 06:17 ए एम, मार्च 27
  • रवि योग: 04:19 पी एम से 06:17 ए एम, मार्च 27

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 06:20 ए एम से 07:51 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:51 ए एम से 09:23 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:55 ए एम से 12:27 पी एम
चर-सामान्य: 03:31 पी एम से 05:03 पी एम
लाभ-उन्नति: 05:03 पी एम से 06:35 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 08:03 पी एम से 09:31 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:31 पी एम से 10:59 पी एम
चर-सामान्य: 10:59 पी एम से 12:27 ए एम, मार्च 26
लाभ-उन्नति: 03:23 ए एम से 04:50 ए एम, मार्च 26

आज के अशुभ समय

  1. यमगण्ड- 06:18 ए एम से 07:50 ए एम
  2. गुलिक काल- 09:23 ए एम से 10:55 ए एम
  3. दुर्मुहूर्त- 10:24 ए एम से 11:13 ए एम, 03:19 पी एम से 04:08 पी एम
  4. राहुकाल- 01:59 पी एम से 03:31 पी एम
  5. दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

श्मशान में – 11:48 ए एम तक, फिर गौरी के साथ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP