Libra Horoscope Today 26 March: किस्मत ने बदली चाल, रूके काम अचानक हुए शुरू, आज मिल सकता है बड़ा मौका
Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 26 March 2026: तुला राशि वालों चंद्रमा आज आपके अष्टम भाव की उलझनों से निकलकर मिथुन राशि में यानी आपके नवम भाव भाग्य स्थान में गोचर कर रहे हैं. यह परिवर्तन आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसरों का संचार करेगा. पिछले कुछ दिनों से जो मानसिक तनाव या काम में रुकावटें आ रही थीं उनसे अब आपको राहत मिलने लगेगी.
आज का तुला राशिफल. तुला राशि वालों के लिए आज एक बहुत अच्छी खबर है. चंद्रमा अब आपके अष्टम भाव की उलझनों से निकलकर मिथुन राशि में यानी आपके नवम भाव भाग्य स्थान में गोचर कर रहे हैं. यह परिवर्तन आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसरों का संचार करेगा. पिछले कुछ दिनों से जो मानसिक तनाव या काम में रुकावटें आ रही थीं उनसे अब आपको राहत मिलने लगेगी.
दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी
स्वास्थ्य और रिश्तों की बात करें तो आज आपके मन में सकारात्मकता और शांति बनी रहेगी. मानसिक रूप से आप खुद को हल्का और उत्साहित महसूस करेंगे. परिवार का सहयोग भी आज आपके साथ रहेगा खासकर पिता या किसी बड़े बुजुर्ग का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है, जिससे आपसी संबंध और मजबूत होंगे.
इस बात का रखें विशेष ध्यान
आज एक बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. भाग्य का साथ मिल रहा है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप मेहनत करना छोड़ दें. अति आत्मविश्वास में आकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है. संतुलन और समझदारी से ही आज के दिन का पूरा लाभ उठा पाएंगे.
तुला राशि वालों के लिए आज का अचूक उपाय
आज गुरुवार का पावन दिन है इसलिए भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का मन ही मन जाप करें. इससे आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.