शौकत अली के आतंकी कनेक्शन… AIMIM नेता पर भड़कीं साध्वी प्राची

Share to your loved once


Last Updated:

Shaukat Ali Encounter Statement Row: एआईएमआईएम के अध्यक्ष शौकत अली एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. इस बार उन्होंने एक बड़ा विवादित बयान दिया है. समाजवादी पार्टी को घेरते हुए नेता जी कुछ ऐसा बोल गए, जिसके लिए अब खरीखोटी सुनने को मिल रही है. उन्होंने सपा के 111 विधायकों की तरफ इशारा करके बड़ा बयान दिया है. इस बयान ने मेरठ में राजनीति गरमा दी है. पुलिस भी एक्टिव मोड में है.

Meerut Live: शौकत अली के आतंकी कनेक्शन... AIMIM नेता पर भड़कीं साध्वी प्राचीZoom

एआईएमआईएम नेता शौकत अली विवादों में घिरे लाइव न्यूज.

Shaukat Ali Hate Speech: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के ‘एनकाउंटर’ वाले बयान पर विवाद गहरा गया है. दरअसल, एआईएमआईएम नेता ने पिछले दिनों समाजवादी पार्टी पर हमलावर रुख अपनाया था. उन्होंने सपा के 111 विधायकों की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि अगर एआईएमआईएम 11 सीटों पर ही जीतती है तो प्रदेश में एनकाउंटर करने वालों का एनकाउंटर होगा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और FIR दर्ज करने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. अब शौकत अली के बयान पर संगीत सोम, हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची से लेकर तमात नेताओं का आक्रोश सामने आया है. इस मामले के सब अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज 18 की इस लाइव कॉपी से…

एआईएमआईएम नेता शौकत अली के ‘एनकाउंटर’ वाले बयान पर हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि शौकत अली किसी आतंकवादी संगठन से जुड़े हो सकते हैं. उन्होंने सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से शौकत अली के बयानों और गतिविधियों की गहन जांच कराने का आग्रह किया.

संगीत सोम ने क्या कहा?
एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के बयान से गरमाए माहौल के बीच भाजपा के फायरब्रांड नेता संगीत सोम का बड़ा हमला सामने आया है. उन्होंने शौकत अली को दो टके का नेता करार देते हुए कहा कि जनता इन्हें मारकर भगाएगी. सरधना के पूर्व विधायक ने कहा कि शौकत अली 11 विधायक तो दूर 11 सदस्य भी नहीं बना पाएंगे. उन्होंने हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि मुस्लिमों में कोई नेता नहीं है. मुस्लिम अगर जल्द से जल्द भाजपा की सदस्यता ले लेते हैं तो सुरक्षित रहेंगे. अब उनके इस बयान की चर्चा हो रही है. शौकत अली ने सही कहा, झंडा-डंडा-नेता एक होना चाहिए. नेता तो भाजपा में है ही. यूपी चुनाव 2027 में भाजपा सरकार बनने जा रही है. कोई और पार्टी है ही नहीं. हम 350 सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को उन्होंने मानसिक रूप से बीमार करार दिया. उन्होंने कहा कि ये अपराधी-आतंकी पालने वाले लोग हैं. कभी 15 मिनट वाला तो कभी एनकाउंटर वाला बयान देते हैं.

क्या है पूरा विवाद?
मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में 23 मार्च को एक फार्म हाउस में एआईएमआईएम के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष महताब चौहान की ओर से ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली शामिल हुए. समारोह को यूपी चुनाव 2027 का आगाज बताया. इस दौरान शौकत अली ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि जिसे आपने 111 सीटें दीं, वह भी खामोश है. मुझे 111 नहीं सिर्फ 11 विधायक दे दो. मैं वादा करता हूं कि यूपी में किसी मुसलमान का एनकाउंटर होगा, तो एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP