Mint kairi tomato chutney recipe reveals health secrets in summer to beat heat and loo

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

स्वाद और सेहत का डबल धमाका! घर पर बनाएं ये 5 ठंडी चटनियां, लू भी रहेगी दूर

Last Updated:

Cooling Chutney Recipes: गर्मी में शरीर को ठंडा रखना है तो रोजाना खाने में शामिल करें ये 5 देसी चटनियां, स्वाद के साथ सेहत भी मिलेगी.पुदीना, कच्चा आम और दही से बनी ये चटनियां लू से बचाएंगी और पेट को रखेंगी एकदम कूल.

गर्मी का मौसम आते ही खानपान में बदलाव बेहद जरूरी हो जाता है. तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण शरीर को ठंडक देने वाले खाद्य पदार्थों की जरूरत बढ़ जाती है. ऐसे में चटनी एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आती है. चटनी न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि शरीर को ठंडक भी पहुंचाती है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है. खास बात यह है कि ये चटनियां घर पर आसानी से बनाई जा सकती हैं.

55 वर्षीय गृहणी मनोरमा देवी गर्मियों में चटनी खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायक होती है. कई चटनियों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे पुदीना, धनिया, दही और कच्चा आम शरीर के तापमान को संतुलित रखते हैं. इसके साथ ही ये भूख बढ़ाने और पाचन को दुरुस्त रखने में भी मदद करते हैं. इसलिए गर्मी में चटनी को अपने रोजाना के भोजन में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है.

सबसे पहले बात करते हैं पुदीना-धनिया की चटनी की, जो गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है. पुदीना शरीर को ठंडक देता है और मुंह की ताजगी बनाए रखता है. वहीं धनिया पाचन को बेहतर करता है. इन दोनों को हरी मिर्च, नमक और नींबू के साथ पीसकर बनाई गई चटनी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. गर्मी से राहत दिलाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कच्चे आम यानी कैरी की चटनी भी गर्मियों का खास हिस्सा होती है. इसे जीरा, हरी मिर्च, काला नमक और पुदीने के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है. यह चटनी लू से बचाव करने में भी मददगार मानी जाती है. खाने में खट्टा-तीखा स्वाद देती है.

टमाटर की चटनी भी गर्मियों में एक अच्छा विकल्प है. कच्चे या हल्के पके टमाटर को धनिया, हरी मिर्च और नींबू के रस के साथ मिलाकर बनाई गई यह चटनी खाने में बहुत लाजवाब लगती है. टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं.

अगर आप तीखा स्वाद पसंद करते हैं, तो प्याज-लहसुन की चटनी आपके लिए बेहतरीन रहेगी. यह चटनी खाने के स्वाद को तुरंत बढ़ा देती है. प्याज शरीर को ठंडक देता है, जबकि लहसुन रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है. इसे सूखी या गीली दोनों तरह से बनाया जा सकता है. यह खासकर रोटी या चावल के साथ बहुत अच्छी लगती है.

खीरा और दही की चटनी गर्मियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. खीरा शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और दही पेट को ठंडक पहुंचाता है. इन दोनों को मिलाकर बनाई गई चटनी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि पाचन के लिए भी बेहद लाभकारी होती है. इसे खाने से शरीर तरोताजा महसूस करता है.

गर्मियों में चटनी सिर्फ स्वाद बढ़ाने का साधन नहीं है. बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद जरूरी है. अलग-अलग प्रकार की चटनियों को अपने आहार में शामिल करके आप न केवल भोजन का आनंद बढ़ा सकते हैं, बल्कि खुद को गर्मी के दुष्प्रभावों से भी बचा सकते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP