टॉप एक्ट्रेसेस को मात दे रहीं वामिका गब्बी, 2026 में 7 फिल्मों में आएंगी नजर, बन गईं मेकर्स की फेवरेट!

Share to your loved once


Last Updated:

वामिका गब्बी का करियर इन दिनों तेजी से ऊंचाई पर पहुंच रहा है. साल 2026 में उनकी एक साथ कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिससे वह बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि साउथ सिनेमा में भी मेकर्स की पहली पसंद बनती नजर आ रही हैं.

नई दिल्ली. वामिका गब्बी के लिए साल 2026 किसी बड़े ब्रेक से कम नहीं होने वाला है. एक्ट्रेस इस साल अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की करीब 7 फिल्मों में नजर आने वाली हैं, जिससे साफ है कि उनका करियर ग्राफ तेजी से ऊपर बढ़ रहा है.

वामिका गब्बी इस साल सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि मलयालम, तमिल और पंजाबी सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं. खास बात ये है कि इस साल उनकी एक-दो नहीं, बल्कि करीब 7 फिल्में रिलीज हो सकती हैं.(फोटो साभार:wamiqagabbi)

वामिका सबसे पहले भूत बंगला से सिनेमाघरों में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी हैं. ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी और इसमें हॉरर के साथ कॉमेडी का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं, जो अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.(फोटो साभार:wamiqagabbi)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा वामिका मलयालम फिल्म टिकी टाका में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में वो आसिफ अली के साथ लीड रोल में हैं. फिल्म पहले 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे मई 2026 में रिलीज किया जा सकता है. फिल्म को रोहित वीएस ने डायरेक्ट किया है.(फोटो साभार:wamiqagabbi)

तमिल सिनेमा में भी वामिका अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाली हैं. वो फैंटेसी फिल्म जिनी में अहम भूमिका निभा रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ जयम रवि और कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आएंगे.(फोटो साभार:wamiqagabbi)

इसके अलावा वामिका दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग और पति पत्नी और वो दो जैसी फिल्मों में भी दिखेंगी. दोनों ही फिल्में कॉमेडी और रिलेशनशिप ड्रामा से भरपूर होंगी और इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है.(फोटो साभार:wamiqagabbi)

पंजाबी सिनेमा में वामिका किकली के जरिए एक्शन करती नजर आएंगी. इसके अलावा वो एक्शन-थ्रिलर फिल्म जी-2 में भी दिखाई देंगी, जो मई के आखिर तक रिलीज हो सकती है.(फोटो साभार:wamiqagabbi)

कुल मिलाकर देखा जाए तो 2026 वामिका गब्बी के करियर का बड़ा साल साबित होने वाला है, जहां वो अलग-अलग जॉनर और भाषाओं में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाती नजर आएंगी.(फोटो साभार:wamiqagabbi)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP