सिर्फ एक सब्जी से पाएं ठंडक और हेल्दी पेट, डॉक्टर भी मानते हैं इसे गर्मी का सुपरफूड, जानें 7 फायदे
Last Updated:
गर्मी के मौसम में तुरई का नियमित सेवन न केवल पाचन के लिए, बल्कि पूरे शरीर के स्वास्थ्य और ऊर्जा बनाए रखने के लिए भी जरूरी है. यह सस्ती, आसानी से उपलब्ध और प्राकृतिक सब्जी होने के कारण हर परिवार के लिए उपयुक्त है. इस गर्मी, अपने आहार में तुरई को शामिल करके शरीर को ठंडक और पोषण दे सकते हैं.
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और तेज गर्मी के कारण शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. इस समय पाचन संबंधी परेशानियां जैसे कब्ज, गैस, अपच और पेट की अन्य समस्याएं बढ़ जाती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह है कि गर्मियों में तुरई (रिज गॉर्ड) का सेवन करना बहुत फायदेमंद है. यह एक प्राकृतिक, सस्ती और स्वास्थ्यवर्धक सब्जी है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है. तुरई में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को दुरुस्त रखती है. इसका नियमित सेवन कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. पेट हल्का और आरामदायक महसूस होता है और भोजन जल्दी पचता है.
तुरई में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को गर्मियों में हाइड्रेटेड रखती है. इससे लू लगने की संभावना कम होती है और शरीर ठंडक महसूस करता है.
तुरई में फाइबर के अलावा विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने, कमजोरी दूर करने और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आयुष मंत्रालय के अनुसार, तुरई पित्त दोष को नियंत्रित रखने में मदद करती है. यह शरीर की गर्मी को कम करती है और गर्मियों में पाचन कमजोर होने से बचाती है.
तुरई का सेवन सांस संबंधी रोग, खांसी, बुखार और पेट में कीड़े जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. यह शरीर के लिए प्राकृतिक ठंडक का काम करती है और गर्मियों में शरीर को सुरक्षित रखती है.
तुरई में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखते हैं. यह गर्मियों में होने वाली फुंसी, रैशेज और खुजली जैसी समस्याओं को कम करता है.
तुरई की सब्जी बनाने के कई तरीके हैं. इसे आलू, चना या चने की दाल के साथ बनाया जा सकता है. कुछ लोग इसे सादा राई के तड़के के साथ या दही के साथ खाना पसंद करते हैं. यह हर स्वाद और भोजन शैली के अनुसार तैयार की जा सकती है.