प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहीन अफरीदी की बेहूदगी पर भड़के डेविड वॉर्नर, मोहम्मद रिजवान की उतारी इज्जत
Last Updated:
PSL 2026 David Warner scolded Shaheen Afridi: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है. टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले 25 मार्च को सभी टीमों के कप्तान मीडिया के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए. इस दौरान शाहीन अफरीदी से डेविड वॉर्नर इतने नाराज हो गए कि उन्होंने सरेआम डांट लगा दी, जिसका वीडियो वायरल हो गया.

डेविड वॉर्नर ने शाहीन अफरीदी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाई डांट
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के शुरू होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल मच गया. टूर्नामेंट में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने मीडिया से बात करते हुए अपने साथ बैठे खिलाड़ियों की सरेआम डांट लगा दी. घटना बुधवार, 25 मार्च की है जब पीएसएल टीम के सभी कप्तान लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए थे.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब वॉर्नर मीडिया से बात कर रहे थे तो उस उनके साथ बैठे शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील आपस में बात करते हुए हंस रहे थे. इन तीनों को ऐसा करते देख वॉर्नर बुरी तरह से बिफर गए और उनके गैर-पेशेवर व्यवहार से परेशान होकर ने कहा, “क्या हो गया है आप लोगों को? माफ करना, यहां कुछ स्कूल के बच्चे बैठे हुए हैं.” डेविड वॉर्नर ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वह प्रेंस कॉन्फ्रेंस को गंभीरता से नहीं ले रहे थे. ऐसे में अब डेविड वॉर्नर का डांट लगाते हुए उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
David Warner on the unprofessional behavior during the captains’ day press conference.
क्या है डेविड वॉर्नर का पूरा मामला?
बता दें कि डेविड वॉर्नर जब रिपोर्टर के सवाल का जवाब दे रहे थे तब शाहीन अपने साथी कप्तान सऊद शकील, रिजवान और मार्नस लाबुशेन से बात कर रहे थे, जिससे वॉर्नर नाराज हो गए और उन्होंने पाकिस्तानी वनडे कप्तान को बीच में टोक दिया. वॉर्नर से जब डांट पड़ी तो लाबुशेन समेत बाकी के कप्तान पूरी तरह से सीरियस हो गए.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर ने पिछले साल पीएसएल में डेब्यू किया था. पीएसएल 2025 में वॉर्नर 11 मैचों में मैदान पर उतरे, जिसमें उन्होंने 368 रन बनाए थे. उनकी कप्तानी में कराची किंग्स लीग टेबल में तीसरे स्थान पर रही, लेकिन एलिमिनेटर मैच में लाहौर कलंदर्स से 6 विकेट से हार गई. ऐसे में कराची किंग्स एक बार फिर से उम्मीद कर रही होगी कि वॉर्नर की कप्तानी टीम बेहतर प्रदर्शन करें.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें