ashok kharat video watch | ashok kharat news hindi | Nashik crime news – तांबे की बोतल, जादू-टोना और दरिंदगी… अशोक खरात की 5 FIR का चौंकाने वाला सच

Share to your loved once


मुंबई. महाराष्ट्र के नासिक में सामने आया अशोक खरात का मामला सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि अंधविश्वास की आड़ में चल रहे एक कथित ‘काले साम्राज्य’ की कहानी बनकर सामने आया है.नास‍िक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज 5 अलग-अलग FIR में जो आरोप सामने आए हैं वे किसी भी व्यक्ति को झकझोर देने के लिए काफी हैं. आरोपी अशोक खरात पर आरोप है कि उसने खुद को ‘दिव्य शक्तियों वाला’ बताकर महिलाओं का शोषण किया. पुलिस ने ‘ओक्स प्रॉपर्टीज’ नाम से चल रहे इस नेटवर्क का खुलासा किया है, जहां कथित तौर पर जादू-टोना, अंधविश्वास और डर के सहारे महिलाओं को फंसाया जाता था.

FIR-1: तांबे की बोतल और ‘दिव्य जल’ का जाल

पहली FIR के मुताबिक, फरवरी 2020 से मार्च 2026 के बीच आरोपी ने एक महिला को अपने ऑफिस बुलाया. तांबे की बोतल में ‘मंत्रित पानी’ पिलाया गया. इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर बार-बार शारीरिक संबंध बनाए. जब पीड़िता गर्भवती हुई तो बाद में गर्भपात के लिए दबाव डाला गया. मना करने पर जान और बच्चे को खतरे की धमकी दी गई. इस FIR में आरोप है कि ‘दिव्य औषधि’के नाम पर महिला का मानसिक और शारीरिक शोषण किया गया.

FIR-2: अनुष्ठान के नाम पर क्रूरता और डर

दूसरी FIR में नवंबर 2023 से दिसंबर 2025 के बीच की घटनाओं का जिक्र है. गर्भावस्था से जुड़े अनुष्ठान के बहाने महिला को बुलाया गया. अशोक खरात पर अश्लील हरकतों और जबरन शारीरिक शोषण के आरोप है. एफआईआर के अनुसार, परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई. मंदिर में नकली सांप-बाघ दिखाकर डराने का आरोप भी है. इस FIR में यह भी आरोप है कि आरोपी ने लोगों से पैसे भी ऐंठे और अंधविश्वास का माहौल बनाया गया.

FIR-3: ‘मेरे पास दिव्य शक्ति है’ कहकर शोषण

तीसरी FIR में अक्टूबर 2024 की घटना का जिक्र है. महिला और उसके पति को ऑफिस बुलाया गया. फ‍िर पति को बाहर भेजकर महिला को अकेले में रोका गया.’दिव्य शक्ति’ का दावा कर अशोक खरात पर शरीर को छूने और अनुचित हरकतों के आरोप है. इसके बाद चुप रहने के लिए ‘भगवान के प्रकोप’ की धमकी भी दी गई. इस FIR में साफ दिखता है कि आरोपी ने डर और आस्था का इस्तेमाल कर महिला को दबाव में रखा.

FIR-4: ‘मैं भगवान का अवतार हूं’ कहकर डराया

चौथी FIR में अप्रैल 2022 से दिसंबर 2024 तक की घटनाएं दर्ज हैं. बेटा होने और पारिवारिक समस्याओं के समाधान का लालच देकर तांबे के बर्तन से पानी पिलाया गया. फि‍र मेवे खिलाना और इसके बाद धीरे-धीरे विश्वास बनाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप अशोक खरात पर है. एफआईआर के अनुसार, खुद को ‘भगवान का अवतार’ बताकर डराया गया. पीड़िता को कहा गया कि ‘मेरे साथ संबंध बनाकर तुम पवित्र हो जाओगी’ और विरोध करने पर अनिष्ट की धमकी दी गई.

FIR-5: ‘मैं शिव का अवतार हूं…’ धमकी और डर का खेल

पांचवीं FIR में सबसे लंबे समय 2014 से 2024 तक के आरोप शामिल हैं.एफआईआर में आरोप है क‍ि अशोक खरात ने फोन पर खुद को ‘भगवान शिव का अवतार’ बताया था. मना करने पर बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने की धमकी भी दी थी.इतना ही नहीं सांप से कटवाने तक की धमकी और फ‍िर ऑफिस बुलाकर जबरन शोषण का आरोप है. इस FIR में भी जादू-टोना विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP