‘धुरंधर 2’ के वो 5 धांसू डायलॉग, थिएटर से निकलते ही जो लोगों के जहन में बस गए, 1 से तो छा गया था ये एक्टर

Share to your loved once


Last Updated:

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ ने लोगों को दीवाना बना दिया है. फिल्म ने कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म को देखने के बाद लोग आदित्य धर और रणवीर की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं. खासतौर पर फिल्म के डायलॉग की तो लोग दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं.

नई दिल्ली. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी’धुरंधरः द रिवेंज’ ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा रखा है. पहले दिन से ही फिल्म मेकर्स पर नोटों की बारिश कर रही है. फिल्म की कहानी ही नहीं, फिल्म के डायलॉग भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं.

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस का इतिहास रच दिया है. ये फिल्म अब बड़ी ग्लोबल भारतीय ब्लॉकबस्टर बन चुकी है.फिल्म 4 दिन में ही ₹761 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी हैं.

फिल्म का क्रेज अब तक बढ़ा हुआ है. काफी समय से लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे, लेकिन रिलीज होते ही फिल्म की कहानी, एक्शन और डायलॉग्स ने तो लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया. फिल्म का एक एक्टर तो अपने डायलॉग की वजह से ही छा गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म का पहला डायलॉग है, ‘बदला लेना आसान नहीं होता, दर्द को हौसले का ईंधन चाहिए होता है और वो ईंधन हर किसी के पास नहीं होता. इस डायलॉग को लोगों ने काफी पसंद किया है.

इसके बाद आता है, इस जन्म में फैमिली फर्स्ट यारा, अगले जन्म में देश को भी संभाल लूंगा. इस डायलॉग ने तो तहलका ही मचा दिया था. आज भी ये डायलॉग लोगों के जहन में बसा है.

‘खुदा कसम, अब एक और हिंदुस्तानी का सर काटकर मीनार से लटका दूंगा. इस डायलॉग पर तो लोगों का खून खोल उठा था. फिल्म के कई ऐसे डायलॉग है, जिन्होंने फिल्म की सफलता में बड़ी भूमिका अदा की है.

देशभक्ति और जज्बे से भरा है वो डायलॉग ‘हम मर्द हैं जस्किरत. पैदा होने से मरने तक हमारा फर्ज है लड़ना.’ ये वो डायलॉग हैं, जो रणवीर के फैंस शायद ही कभी भुला पाएंगे.

बता दें कि धुरंधर में ओपनिंग सीन में कंधार हाईजैक से जुड़ा एक बहुत दर्दनाक सीन फिल्माया गया है. थिएटर में ये सीन देखकर लोगों की धड़कने थम गई थी. विवेक सिन्हा ने इस सीन में आतंकी जहूर मिस्त्री का किरदार निभाया है. उनका एक डायलॉग ‘हिंदू बड़ी डरपोक कौम है’ उन्होंने जब ये डायलॉग वाला वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया तो काफी वायरल हुआ था. इसके बाद विवेक भी सुर्खियों में आ गए थे. उन्होंने कहा था कि मुझे खुशी है कि लोगों ने मेरे काम को इतना पसंद किया. उन्हें लोगों ने जमकर ट्रोल भी किया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP