बीमारियों से मर रहे पशु, किसानों ने विभाग पर लगाए आरोप

Share to your loved once


Last Updated:

अमेठी में पशुपालन विभाग के टीकाकरण अभियान पर सवाल खड़े हो गए हैं. किसानों का आरोप है कि रिकॉर्ड में वैक्सीनेशन पूरा दिखाया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर पशुओं को टीका नहीं लगाया गया. गलघोंटू और खुरपका-मुंहपका जैसी बीमारियों से पशुओं की मौत हो रही है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.

अमेठी. एक तरफ सरकार पशुधन को बचाने के लिए करोड़ों का बजट जारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ धरातल पर पशुपालन विभाग की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है. पशुपालकों का आरोप है कि विभाग का टीकाकरण अभियान केवल फाइलों और कागजों तक सीमित है. जबकि हकीकत में पशु विभिन्न घातक बीमारियों की चपेट में आकर दम तोड़ रहे हैं. लोकल 18 ने ग्राउंड पर जाकर किसानों से बातचीत की तो किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ​ लंबे समय से किसी भी गांव में टीकाकरण शिविर का आयोजन नहीं किया गया है. पशुपालकों ने आरोप लगाकर कहा की  सरकारी रिकॉर्ड में टीकाकरण पूर्ण दिखाया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर एक भी पशु को वैक्सीन नहीं लगी है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP