मंगल-शनि का होने वाला है मिलन, मिथुन- सिंह समेत इन 5 राशियों की चमक उठेगी किस्मत! मिलेगा लाभ
Last Updated:
Mangal Gochar 2026: अयोध्या के ज्योतिषाचार्य के अनुसार 2 अप्रैल हनुमान जयंती पर मंगल का मीन राशि में गोचर होगा, जहां पहले से शनि मौजूद हैं. इस युति का असर कई राशियों पर पड़ेगा. वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है. इन पर मंगल और शनि दोनों की कृपा रहेगी, जिससे साहस, कार्यक्षमता और सफलता में वृद्धि हो सकती है, हालांकि परिस्थितियां कभी-कभी चुनौतीपूर्ण भी रह सकती हैं.
अयोध्या: मानव जीवन पर ज्योतिष शास्त्र का विशेष प्रभाव होता है. प्रतिदिन एक निश्चित अंतराल पूरा करने के बाद ग्रह नक्षत्र और राशियों में परिवर्तन होता रहता है. जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर पड़ता है. वहीं देश दुनिया पर भी इसका प्रभाव देखा जाता है. ऐसी स्थिति में हिंदू पंचांग के अनुसार 2 अप्रैल यानी कि हनुमान जयंती के दिन मंगल देवता मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं. जहां पहले से शनि देव विराजमान हैं. ऐसी स्थिति में मीन राशि में शनि और मंगल की युति भी बनेगी. जिसका प्रभाव कुछ राशि के जातकों पर सकारात्मक और कुछ राशि के जातकों पर नकारात्मक रहेगा. तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं कि मीन राशि में मंगल और शनि के मिलन से किन राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है.
दरअसल अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि युद्ध साहस और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल 2 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. जहां मीन राशि में पहले से शनि देवता विराजमान हैं. ऐसी स्थिति में मीन राशि में ही शनि और मंगल के मिलन से युति का निर्माण हो रहा है. जिसका प्रभाव कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा. जिसमें वृषभ राशि, मिथुन राशि, सिंह राशि, तुला राशि और कुंभ राशि के जातक शामिल हैं. इन राशि के जातकों पर मंगल देवता के साथ-साथ शनिदेव की भी विशेष कृपा रहेगी. परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं रहेगी. धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे. शादीशुदा जीवन में आ रही परेशानियां भी समाप्त होंगी. लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक के लिए करियर और कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा. समाज में सफलता और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नौकरी व्यापार में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. मित्र और सगे संबंधियों का भरपूर साथ मिलेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा. शनि- मंगल की युति का सकारात्मक प्रभाव आपके संपत्ति नाम और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि दिला सकता है. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी दूर होगी. सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे धन से जुड़े मामले में अचानक लाभ होगा.
तुला राशि
तुला राशि के जातक के लिए शत्रु पर विजय प्राप्त होगा कोर्ट कचहरी के मामले में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे सेहत अच्छी रहेगी विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक के लिए समय प्रतिकूल रहेगा धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे पारिवारिक संबंध भी मजबूत होंगे आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं प्रॉपर्टी सुख में प्राप्ति होगी शादीशुदा जीवन में खुशहाली रहेगी.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें