घर से शुरू हुआ काम,बन गया बड़ा कारोबार, फर्रुखाबाद की मोनिका के बनाए अचार की तगड़ी डिमांड
Last Updated:
फर्रुखाबाद के राजेपुर गांव की मोनिका ने थोड़ी पूंजी से घर से अचार बनाने का काम शुरू किया और महिला स्वयं सहायता समूह बनाकर इसे कारोबार में बदल दिया. आज उनके बनाए मीठे, खट्टे और मिक्स अचार की कन्नौज, शाहजहांपुर, बरेली समेत कई जिलों में तगड़ी मांग है. अलग-अलग साइज में पैक होकर बिकने वाला यह अचार महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है और घर बैठे अच्छी कमाई का जरिया बन गया है.
फर्रुखाबाद. कहते है अगर मन में कुछ बढ़ा करने का जज्बा हो तो किस्मत भी जरूर साथ देती है. ऐसी ही कहानी है फर्रुखाबाद के राजेपुर गांव की निवासी मोनिका की. जिन्होंने थोड़ी सी पूंजी से शुरुआत की थी. लेकिन आज इनके हाथों से तैयाए किए गए स्पेशल अचार की कई जिलों में तगड़ी डिमांड है.
फर्रुखाबाद जिले के गांव राजेपुर निवासी मोनिका बताती है कि घरेलू जिम्मेदारी संभालने के साथ ही कुछ कारोबार करने का भी मन था. इसी को लेकर उन्होंने खुद ही समूह का गठन कराया और उनके द्वारा ही घर पर बचे हुए समय में यह सभी महिलाएं आचार बनाती और पैकिंग करने के बाद बिक्री करती हैं.
घर से ही बढ़ रहा कारोबार
महिला स्वयं सहायता समूह जिसमें कई प्रकार के कारोबार इस समय पर संचालित हो रहे हैं. जिनके द्वारा ही यह महिलाएं आत्मनिर्भर होने के साथ ही कमाई भी कर रही हैं. जी यहां पर तैयार किए गए अचार को बनाने के बाद कई साइजो में भरने के बाद बिक्री किया जाता है. जो लोगों की थाली का स्वाद अब बढ़ा रही है. ऐसे में कभी गांव से शुरू किया गया यह कारोबार आज लगातार बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में यह कर रहे हैं तगड़ी कमाई. लोकल18 को फर्रुखाबाद के राजेपुर गांव की निवासी मोनिका ने बताया कि वह सीजन पर आम की विभिन्न प्रजातियों को खरीद कर मंडी से लेकर आते हैं. जिन्हें अच्छे से सफाई करने के बाद कटाई करते हैं और इसे एक अलग तरीके से मसाले द्वारा तैयार करते हैं. जब यह अचार तैयार हो जाता है तो ढाई सौ ग्राम, 500 ग्राम और 1 किग्रा से लेकर 5 किलोग्राम तक के पैकेट और प्लास्टिक के बॉक्स तैयार करके बिक्री कर देते हैं.
यह आचार की है तगड़ी डिमांड
जिस प्रकार इनके खट्टे और मिक्स अचार की हर समय रहती है तगड़ी डिमांड यही कारण है की सर्वाधिक यही अचार बिकते हैं. जिसमें मुख्य रूप से यह मीठा अचार, खट्टा अचार और मिक्स अचार में आम, नींबू, कटहल, मिर्च, लहसुन और आम की कई प्रजातियों को मिलाकर तैयार करते हैं. वही मोनिका ने बताया कि कन्नौज, शाहजहांपुर, बरेली से लेकर आसपास के कई जिलों में भी उनके हाथों से तैयार किया गया अचार खूब बिकता है. ऐसे समय पर वह ग्राहकों को शुद्धता से तैयार अचार देते हैं. इसके कारण इसकी खूब बिक्री होती है और वह लाभ भी कमा रहे हैं.
यह रही आचार बनाने की रेसिपी
यह है अचार बनाने की रेसिपी यह बताते हैं की सबसे पहले आम को पेड़ से तोड़ने के बाद इसे सफाई करने के बाद धुलाई करते हैं. इस आम के पीस को काट कर नमक मिलाते हैं और सूखने के लिए रख देते हैं. जब यह तैयार हो जाता है तो इसमें मसाले मिलाने के बाद डिब्बों में पैक करके रख देते हैं. जब यह आम अचार का रूप ले लेता है तो इन्हें विभिन्न प्रकार के साइज के पैकेटों में भर के बिक्री कर देते हैं. जिसमें मुख्य रूप से 250 ग्राम 20 रुपया का और 1 किलो से लेकर 5 किलो के साइज में बिक्री करते हैं.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें