8 धमाकेदार खिलाड़ी …जिनको IPL से किया गया बैन, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारतीय खिलाड़ियों पर भी बीसीसीआई ने लिया था एक्शन

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

8 खिलाड़ी जिनको IPL से किया गया बैन, ऑस्ट्रेलिया,इंग्लैंड, भारतीय भी लिस्ट में

Last Updated:

8 players Who Got Banned From IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेलने से ठीक पहले इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट ने अपना नाम वापस ले लिया. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें दो करोड़ रुपये में खरीदा था. अब आईपीएल से उनको बैन किया जाना तय माना जा रहा है. हम आपको बता रहे हैं कि इससे पहले किन खिलाड़ियों पर टूर्नामेंट में खेलने पर प्रतिबंध लगाया गया है.

8 खिलाड़ी जिनको IPL से किया गया बैन, ऑस्ट्रेलिया,इंग्लैंड, भारतीय भी लिस्ट मेंZoom

रवींद्र जडेजा से हरभजन सिंह तक जिनको आईपीएल में किया गया था बैन

प्रवीण तांबे “उम्र सिर्फ एक संख्या है” कहावत का सबसे अच्छा उदाहरण हैं. उन्होंने 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेलना शुरू किया था. तब उनकी उम्र 42 साल थी. 2014 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में 15 विकेट लिए थे. 2019 के आईपीएल में तांबे को कोलकाता नाइट राइडर्स से बोली मिली थी, लेकिन बीसीसीआई ने उनके खेलने पर रोक लगा दी. तांबे ने 2018 में टी10 लीग में खेला था और इसी वजह से उन्हें आईपीएल से बैन कर दिया गया.

ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को 2018 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करनी थी. ऐसा नहीं हो पाया क्योंकि वह मार्च 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूलैंड्स टेस्ट के दौरान बॉल टेम्परिंग विवाद में शामिल थे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ पर एक साल का बैन लगाया और इसी वजह से उन्हें आईपीएल से भी बैन कर दिया गया.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ल्यूक पोमर्सबैच पर अमेरिका की एक महिला और उसके मंगेतर पर हमला करने का आरोप लगा था. जिससे आईपीएल में बड़ा विवाद खड़ा हो गया. यह घटना दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच के बाद होटल मौर्या में हुई थी. ल्यूक पोमर्सबैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे थे. इस विवाद के चलते फ्रेंचाइजी ने ल्यूक को बाकी टूर्नामेंट के लिए सस्पेंड कर दिया.

रवींद्र जडेजा क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक हैं. इस सीजन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे. 2010 के आईपीएल संस्करण में वह नहीं खेल पाए क्योंकि उन्हें टूर्नामेंट से बैन कर दिया गया था. जडेजा ने अपनी फीस को लेकर सिर्फ राजस्थान रॉयल्स ही नहीं, बल्कि अन्य टीमों से भी सौदेबाजी की थी.

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक को आईपीएल 2025 से पहले अगले दो साल के लिए इंडियन प्रीमियर लीग से बैन कर दिया गया है. बीसीसीआई की नई नीति के अनुसार, ब्रूक अगले दो साल तक आईपीएल की नीलामी में हिस्सा नहीं ले सकते क्योंकि उन्होंने इस सीजन में आखिरी वक्त पर खेलने से इनकार कर दिया था.

आईपीएल के पहले 2008 संस्करण में, हरभजन सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के मैच के बाद श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था. इस घटना के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर को सस्पेंड किया गया और बाद में पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया.

डेविड वॉर्नर भी बॉल टेम्परिंग विवाद में शामिल थे और उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बैन झेलना पड़ा. इसी वजह से वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2018 का पूरा सीजन मिस कर गए.

मोहम्मद आसिफ दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक थे, खासकर नई गेंद के साथ. आईपीएल में ग्लेन मैक्ग्रा के साथ उनकी जोड़ी दिल्ली के लिए काफी असरदार साबित हुई थी. लेकिन विवाद तब हुआ जब पूर्व पाकिस्तानी पेसर नंद्रोलोन नामक ड्रग के सेवन में शामिल पाए गए. उन्हें एक साल के लिए आईपीएल से बैन कर दिया गया.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP