अब यूपी में उपद्रव नहीं, उत्सव है.. बहराइच में 136 विस्थापित परिवारों को CM योगी आदित्यनाथ ने दिया जमीन का पट्टा

Share to your loved once


Last Updated:

Bahraich News: बहराइच पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परतापुर के विस्थापित 136 परिवारों को नई बसावट के लिए जमीन का पट्टा दिया. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में विपक्ष पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने गरीबों का हक़ मारकर अपना खजाना भरा.

ख़बरें फटाफट

बहराइच में 136 विस्थापित परिवारों को CM योगी ने दिया जमीन का पट्टा Zoom

CM योगी आदित्यनाथ ने बहराइच के 136 परिवारों को दिया जमीन का पट्टा

बहराइच. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बहराइच के मोतीपुर तहसील स्थित सेमरहना गांव पहुंचे. यहां उन्होंने कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के कोर एरिया में बसे भरतापुर गांव से विस्थापित 136 परिवारों को नई बसावट के लिए जमीन का आवंटन किया. इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा और कहा कि पहले गरीबों का हक़ लूट कर खजाना भरा गया. हमारी सरकार में विकास हो रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए कॉलोनी का नाम भी रखा. उन्होंने कहा कि भारतपुर की इस नई बसावट का नाम भरतपुर होगा. उन्होंने कहा कि इस नए टोले में हर सुविधा उपलब्ध होगी. सरकार ने इसके लिए पैसा जारी कर दिया है. उन्होंने कहा कि अब यहां के निवासियों को जंगली जानवरों से भी खतरा नहीं रहेगा.

इस वजह से विस्थापित हुए परिवार

बता दें कि ये परिवार पहले जंगल और नदी से घिरे भरतापुर गांव में रहते थे, जहां सुरक्षा और पहुंच की दिक्कतें बनी रहती थीं. मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन परिवारों को नानपारा-लखीमपुर मार्ग के किनारे सेमरहना में बसाया जा रहा है. नई जगह पर बेहतर सुविधाएं, सड़क कनेक्टिविटी और सुरक्षित आवास उपलब्ध होंगे. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इन परिवारों को आवासीय भूमि के पट्टे और संबंधित दस्तावेज सौंपे. प्रत्येक परिवार को घर और शौचालय निर्माण के लिए जमीन के अलावा आर्थिक सहायता भी दी जा रही है. इस पुनर्वास प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य विस्थापितों को सम्मानजनक और सुविधाजनक जीवन प्रदान करना है.

आधुनिक कॉलोनी विकसित

प्रशासन ने सेमरहना में आधुनिक कॉलोनी विकसित करने की तैयारी कर ली है. नई बस्ती में बुनियादी सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, सड़क और अन्य आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाएगा. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विस्थापित परिवारों के हितों को प्राथमिकता दे रही है और उन्हें जंगल-नदी के खतरे से दूर सुरक्षित वातावरण मुहैया कराया जा रहा है. जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली थीं. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह पुनर्वास मुख्यमंत्री के वादे के अनुरूप तेजी से पूरा किया जा रहा है. यह कदम उन परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगा जो लंबे समय से विस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP