राजस्थान रॉयल्स ने जिसे नहीं दिया 1 भी मैच में मौका, वो खिलाड़ी बना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का चेयरमैन, कौन हैं आदित्य बिरला?
Last Updated:
आर्यमान ने सितंबर 2018 में हैदराबाद के खिलाफ लिस्ट ए डेब्यू किया था. आईपीएल 2018 की मेगा नीलामी में उनको राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा, लेकिन वह एक भी मैच नहीं खेल पाए. 8 साल बाद अब आर्यमान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के चेयरमैन बन गए हैं.

राजस्थान रॉयल्स के पूर्व ओपनर आर्यमान बिरला मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के चेयरमैन बन
नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे पूर्व ओपनर आर्यमान बिरला मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के चेयरमैन बन गए हैं. टीम के मालिकाना हक में बदालव के बाद ऐसा हुआ. आरसीबी को आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी ने खरीद लिया है.
नई मालिकाना हक के तहत आदित्य बिरला ग्रुप में डायरेक्टर आर्यमान चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे. टाइम्स ग्रुप के सत्यान गजवानी वाइस-चेयरमैन होंगे. इस कंसोर्टियम में बोल्ट वेंचर्स के संस्थापक डेविड ब्लिट्जर और BXPE के सीईओ वायरल पटेल भी शामिल हैं.
View this post on Instagram