कहीं छूट न जाए आपकी फ्लाइट! इंडिगो से करने वाले हैं सफर, तो जरूर जान लें यह ट्रैवल एडवाइजरी

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

आप इंडिगो से करने वाले हैं सफर, तो जरूर जान लें यह ट्रैवल एडवाइजरी

Last Updated:

IndiGo Travel Advisory: इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए पैसेंजर्स से फ्लाइट स्टेटस चेक करने की अपील की है. मिडिल ईस्ट में बदलते हालात के कारण शेड्यूल में बदलाव संभव है. एयरलाइन लगातार अपडेट भेज रही है, लेकिन पैसेंजर्स को खुद भी सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि फ्लाइट मिस होने जैसी परेशानी से बचा जा सके.

आप इंडिगो से करने वाले हैं सफर, तो जरूर जान लें यह ट्रैवल एडवाइजरीZoom

इंडिगो में मिडिल ईस्‍ट के पैसेंजर्स के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. (फाइल फोटो)

IndiGo Travel Advisory: अगर आप इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. मिडिल ईस्ट में जारी बदलते हालात को देखते हुए एयरलाइन ने एक अहम ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. एयरलाइन ने साफ शब्दों में का है कि मिडिल ईस्‍ट के लिए ऑपरेट होने वाली अनिश्चितता के बादल लगातार मंडरा रहे हैं. लिहाजा, आपकी फ्लाइट अपने समय पर भी हो सकती है और उसमें बदलाव भी हो सकता है. ऐसे में जरा सी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है.

इंडिगो के अनुसार, 25 मार्च के लिए कई मिडिल ईस्‍ट के लिए फ्लाइट्स नए शेड्यूल के अनुसार ऑपरेट की जाएंगी. इसमें मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, कोच्चि, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से जेद्दा, रियाद, दुबई, अबू धाबी और मस्कट के लिए उड़ानें शामिल हैं. लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए फ्लाइट टाइमिंग में बदलाव कभी भी हो सकता है. यही वजह है कि एयरलाइन ने पैसेंजर्स से अपील की है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें.

पुराना टाइम कहीं बिगाड़ न दे आपका प्‍लान

अगर आपने ऐसा नहीं किया, तो हो सकता है कि आप पुराने टाइम के हिसाब से एयरपोर्ट पहुंचें और वहां जाकर पता चले कि फ्लाइट का समय बदल चुका है. ऐसी स्थिति में या तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है या फिर फ्लाइट छूट भी सकती है. इंडिगो ने इसके लिए एक आसान लिंक भी दिया है, जहां पैसेंजर अपनी फ्लाइट की लेटेस्ट जानकारी तुरंत चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, एयरलाइन आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर लगातार अपडेट भेज रही है. इसलिए यह भी जरूरी है कि आप अपने मैसेज और मेल्स पर नजर बनाए रखें.

ताकि पैसेंजर्स को ना हो कोई परेशानी

एयरलाइन का कहना है कि उनकी टीमें लगातार काम कर रही हैं ताकि पैसेंजर्स को कम से कम परेशानी हो और वे अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें. अगर किसी पैसेंजर को किसी भी तरह की मदद की जरूरत होती है, तो कस्टमर सपोर्ट टीम हर समय उपलब्ध है. मिडिल ईस्ट में मौजूदा हालात को देखते हुए एयरलाइंस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं. सुरक्षा से जुड़े हर फैसले में संबंधित सरकारी एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय अथॉरिटीज के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है.

मिडिल ईस्‍ट के लिए इंडिगो की फ्लाइट्स

फ्लाइट नंबर  डिपार्चर अराइवल
6E 17 मुंबई इस्तांबुल
6E 18 इस्तांबुल मुंबई
6E 59 मुंबई मदीना
6E 61 मुंबई जेद्दा
6E 62 जेद्दा मुंबई
6E 63 दिल्ली जेद्दा
6E 65 कोलकाता जेद्दा
6E 66 जेद्दा कोलकाता
6E 67 हैदराबाद जेद्दा
6E 71 दिल्ली रियाद
6E 72 रियाद दिल्ली
6E 73 मुंबई रियाद
6E 74 रियाद मुंबई
6E 77 बेंगलुरु जेद्दा
6E 91 मुंबई जेद्दा
6E 92 जेद्दा मुंबई
6E 93 हैदराबाद रियाद
6E 1267 मुंबई मस्कट
6E 1268 मस्कट मुंबई
6E 1271 कोच्चि मस्कट
6E 1401 मुंबई अबू धाबी
6E 1402 अबू धाबी मुंबई
6E 1405 दिल्ली अबू धाबी
6E 1406 अबू धाबी दिल्ली
6E 1421 हैदराबाद शारजाह
6E 1422 शारजाह हैदराबाद
6E 1453 मुंबई दुबई
6E 1454 दुबई मुंबई
6E 1495 हैदराबाद रस अल खैमाह
6E 1496 रस अल खैमाह हैदराबाद

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP