ग्वालियर की अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया स्वागत

Share to your loved once


Last Updated:

Gwalior News: बैटिंग ऑल राउंडर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने वुमेन प्रीमियर लीग (WPL) में गुजरात जॉइंट्स की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था. इसी के दम पर अनुष्का को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है.

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल, CM ने किया स्वागतZoom

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्रिकेटर अनुष्का शर्मा का स्वागत किया.

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर की क्रिकेटर अनुष्का शर्मा अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम में चुनी गई है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार शाम ग्वालियर एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा का स्वागत कर उन्हें भारतीय टीम में चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं. आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 अप्रैल से शुरू होने वाली पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में 22 साल की अनुष्का शर्मा को पहली बार टीम में चुना गया है. बैटिंग ऑल राउंडर अनुष्का शर्मा ने वुमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जॉइंट्स की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था. इसी के दम पर अनुष्का को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है.

वुमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 से पहले भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड का दौरा करना है. साउथ अफ्रीका दौरा 17 अप्रैल से शुरू हो रहा है, जहां टीम इंडिया को मेजबान टीम से पांच मैचों की T20 सीरीज में भिड़ना है. इस सीरीज के लिए हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम की घोषणा हो गई है. टीम में ग्वालियर की ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को जगह मिली है. वह पहली बार भारतीय टीम में चुनी गई हैं.

गुजरात जायंट्स ने 45 लाख रुपये में खरीदा
अनुष्का शर्मा दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं और ऑफ स्पिन गेंदबाजी करती हैं. हाल ही में उन्होंने वुमेंस प्रीमियर लीग में अपने खेल के जरिए सुर्खियां बटोरी थीं. अनुष्का ने पहली बार लीग में हिस्सा लिया था. गुजरात जायंट्स ने उन्हें 45 लाख रुपये में खरीदा था. उन्होंने अपनी टीम के लिए 7 मैचों में 129.19 के स्ट्राइक रेट से कुल 177 रन बनाए थे. उनका बेस्ट स्कोर 44 रन रहा था. वुमेंस प्रीमियर लीग में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद अनुष्का ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी अपने खेल का उम्दा प्रदर्शन किया था और इंडिया-ए के लिए पांच मैचों में 116 रन बनाए थे.

अनुष्का शर्मा ने बल्ले से दिखाया दम
इससे पहले अनुष्का शर्मा घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आई हैं. उन्होंने सीनियर वुमेंस इंटरजोनल ट्रॉफी में सेंट्रल जोन के लिए 58 बॉल में 80 रन बनाए थे. इस टूर्नामेंट में उन्होंने पांच मैचों में 155 रन बनाए थे. इसके बाद उन्होंने सीनियर वुमेंस ट्रॉफी में 207 रन बनाए थे. मध्य प्रदेश वुमेंस लीग में भी उन्होंने अपने बल्ले का दम दिखाया था. अनुष्का 93 रन के साथ टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही थीं. अनुष्का शर्मा अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के लिए पहचानी जाती हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP