मकर राशि आज का राशिफल | Capricorn Horoscope Today | Daily Horoscope

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Makar Rashifal 25 March 2026: मकर राशि के जातकों के लिए 25 मार्च 2026 का दिन खुशियों और सफलता की नई इबारत लिखने वाला है. जयपुर की ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार, आज का दिन ‘हाई एनर्जी’ और सकारात्मकता से भरपूर रहेगा. बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए ‘हाई वैंड्स’ टैरो कार्ड बड़ी डील साइन होने और नए प्रोजेक्ट्स शुरू होने के संकेत दे रहा है. नौकरीपेशा लोगों के सभी पेंडिंग काम आज पूरे होंगे और उनकी मेहनत का फल प्रमोशन या सराहना के रूप में मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए आज सुविधाएं और अवसर दोनों मौजूद हैं, बशर्ते वे कड़ी मेहनत जारी रखें.

ख़बरें फटाफट

Aaj Ka Makar Rashifal 25 March 2026: करौली और पूरे प्रदेश के मकर राशि के जातकों के लिए 25 मार्च 2026 का दिन बेहद खास और शुभ परिणाम देने वाला साबित होने वाला है. आज का पूरा दिन सकारात्मक ऊर्जा और नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार. आज आपके जीवन में खुशी. करुणा और प्रेम का संगम देखने को मिलेगा. जयपुर की प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा का कहना है कि आज मकर राशि के जातकों के सितारे बुलंदी पर हैं. जिससे न केवल रुके हुए काम गति पकड़ेंगे. बल्कि मानसिक संतोष भी प्राप्त होगा. आज का दिन पेंडिंग फाइलों को निपटाने और नई योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए सर्वश्रेष्ठ है.

व्यापार जगत से जुड़े मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन किसी वरदान से कम नहीं है. टैरो कार्ड्स में आज ‘हाई वैंड्स’ का कार्ड निकला है. जो इस बात का प्रतीक है कि आपकी कार्यक्षमता और ऊर्जा का स्तर चरम पर रहेगा. आज आप व्यापार में किसी बड़ी और लाभकारी डील पर हस्ताक्षर कर सकते हैं. यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या स्टार्टअप की योजना बना रहे हैं. तो आज का दिन श्रीगणेश करने के लिए अति शुभ है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और आपके निर्णय भविष्य में बड़े मुनाफे की नींव रखेंगे.

करियर और शिक्षा: मेहनत से मिलेगी मंजिल
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहने वाला है. ऑफिस में आपके काम को नई पहचान मिलेगी और लंबे समय से अटके हुए कार्य आज सफलतापूर्वक पूरे होंगे. वहीं विद्यार्थियों की बात करें तो. आज उनके लिए सुविधाओं का द्वार खुला है. टैरो कार्ड के अनुसार ‘वैंड्स’ की एनर्जी उन्हें पढ़ाई में एकाग्रता प्रदान करेगी. हालांकि. सफलता का शॉर्टकट कोई नहीं है. इसलिए कड़ी मेहनत और लगन को अपना हथियार बनाए रखें. आज आपको हर कदम पर जरूरी सुविधाएं और सहयोग मिलता रहेगा. जिससे परीक्षा और कॉम्पिटिशन में आपका प्रदर्शन सुधरेगा.

रिश्तों में मधुरता और सेहत का हाल
निजी जीवन की बात करें तो मैरीड लाइफ और लव लाइफ के लिए आज का दिन किसी उत्सव जैसा रहेगा. पार्टनर के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी और आप किसी सरप्राइज डिनर या फैमिली फंक्शन का आनंद ले सकते हैं. प्रेम और करुणा के भाव से आपका घर-आंगन महक उठेगा. सेहत के मोर्चे पर भी राहत की खबर है. हाई एनर्जी लेवल होने के कारण आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे और पुरानी बीमारियों से राहत मिलने के योग हैं. आज आपका आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगा.

About the Author

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a seasoned multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience across digital media, social media management, video production, editing, content…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP