LPG गैस किल्लत खत्म? लंबे वक्त बाद फिर गुलजार हुए दिल्ली के चांदनी चौक के ये रेस्टोरेंट, खाने के लिए उमड़ी भीड़
Last Updated:
Delhi Famous Food: दिल्ली के चांदनी चौक में एलपीजी गैस किल्लत के बाद कचौड़ी, नटराज दही भल्ले, डोसा, पकौड़ी और साउथ इंडियन रेस्टोरेंट फिर खुल गए हैं. यहां बाजार फिर से गुलजार हो गए हैं. बता दें कि यहां खाने वालों की भीड़ लगी हुई है.
दिल्ली में जब से एलपीजी गैस की किल्लत हुई थी, तब से यहां की मशहूर कचौड़ी की दुकान बंद थी, लेकिन मंगलवार को लगभग दो हफ्ते बाद फिर से कचौड़ी की दुकान खुली और इसे खाने के लिए ग्राहकों की अच्छी भीड़ नजर आई. यहां के दुकानदार ने बताया कि एलपीजी गैस कमर्शियल की कमी थी, जिस वजह से उन्हें उपलब्ध न होने की वजह से उन्होंने दुकान बंद कर रखी थी, लेकिन अब फिर से खोल दिया है.
यही नहीं चांदनी चौक पर स्थित नटराज दही भल्ले जो बंद चल रही थी वह भी अब खुल चुकी है. यहां की दुकानदारों से बात करने पर पता चला कि उन्होंने अब दुकान खोल ली है. कमर्शियल गैस के साथ-साथ वो इलेक्ट्रिक कुकिंग आइटम का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि लंबे वक्त तक धंधा बंद नहीं कर सकते क्योंकि इसी से तमाम लोग जुड़े हुए हैं जो यहां पर काम करते हैं.
चांदनी चौक के मशहूर डोसा और पकौड़ी की दुकान भी अब खुल चुकी है और चाय की दुकान भी खुल चुकी हैं. जिस वजह से ग्राहक एक बार फिर यहां खाने-पीने के लिए नजर आ रहे हैं. एक बार फिर चांदनी चौक का बाजार ग्राहकों और खाने पीने के रेस्टोरेंट से गुलजार नजर आ रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
चांदनी चौक में स्थित मशहूर पकौड़ी की दुकान के मालिक ने बताया कि कमर्शियल गैस की सप्लाई अभी पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है. यही वजह है कि अभी फिलहाल काम चलाने भर की गैस है उसी से पकौड़ियों बनाई जा रही है. कुछ पकौड़ियों को घर से बना कर यहां लाया जा रहा है. पकौड़ी बनाने के लिए इलेक्ट्रिक कुकिंग आइटम का इस्तेमाल किया जा रहा है और घर से आइटम को बनाकर यहां लाकर बेचा जा रहा है. यहां पर पकौड़ियों को माइक्रोवेव में गर्म करके ग्राहकों को दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि लंबे वक्त तक व्यापार बंद रहेगा तो नुकसान हो जाएगा.
आप देख सकते हैं चांदनी चौक के साउथ इंडियन रेस्टोरेंट जो एलपीजी गैस न मिलने की वजह से बंद चल रहे थे वो भी अब खुल चुके हैं और ग्राहकों की भीड़ यहां साफ तौर पर देखी जा रही है. क्योंकि चांदनी चौक दिल्ली का एक बड़ा मार्केट है जहां पर रोजाना बड़ी तादाद में ग्राहक खरीदारी के लिए जाते हैं. ऐसे में सभी दुकानदार एक-एक करके अपने रेस्टोरेंट अब खोल रहे हैं. कोई घर से बना कर ला रहा है खाने का आइटम और यहां लाकर बेच रहा है तो कोई यहीं पर कमर्शियल गैस का इस्तेमाल करते हुए रेस्टोरेंट चला रहा है.