अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट के बाद आया नया गाना, ‘तू ही दिसदा’ में दिखी अक्षय कुमार-वामिका गब्बी की अनोखी केमिस्ट्री
Last Updated:
‘भूत बंगला’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी 14 साल बाद साथ लौट रही है. हाल ही में फिल्म का दूसरा गाना ‘तू ही दिसदा’ रिलीज हुआ है, जिसमें अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिलती है. झरनों और पहाड़ों के बीच फिल्माया गया यह रोमांटिक ट्रैक अरिजीत सिंह और निकिता गांधी की सुरीली आवाज से और खास बन गया है.

‘भूत बंगला’ का नया गाना रिलीज हो चुका है.
नई दिल्ली. ‘भूत बंगला’ साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है, और इसकी सबसे बड़ी वजह है अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की 14 साल बाद हो रही धमाकेदार वापसी. कॉमेडी की दुनिया में कई कल्ट क्लासिक फिल्म दे चुकी ये हिट जोड़ी पर्दे पर वापसी करने जा रही है. दोनों की फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. फिल्म को लेकर बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच मेकर्स ने अब इसका दूसरा गाना ‘तू ही दिसदा’ रिलीज कर दिया है, जो हॉरर-कॉमेडी के बीच एक खूबसूरत रोमांटिक एहसास लेकर आता है.
इससे पहले रिलीज हुआ गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ जहां फिल्म के फन एलिमेंट को दिखाता था, वहीं नया गाना पूरी तरह से लव और इमोशन्स पर आधारित है. ‘तू ही दिसदा’ में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की केमिस्ट्री बेहद आकर्षक नजर आती है. गाने को झरनों, हरे-भरे पहाड़ों और नेचुरल लोकेशन्स के बीच फिल्माया गया है, जो इसे एक ड्रीमी और सुकूनभरा माहौल देता है.
छाया अरिजीत सिंह की आवाज का जादू
यह गाना हल्का-फुल्का, कूल और ‘समर लव’ की फीलिंग से भरपूर है, जिसे सुनना और देखना दोनों ही खास अनुभव बनाता है. इस ट्रैक को अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने अपनी सुरीली आवाज दी है. दोनों की आवाज गाने में गहराई और इमोशनल टच जोड़ती है, जिससे इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है. गाने का विजुअल ट्रीटमेंट भी काफी नेचुरल और एस्थेटिक है, जिसमें प्रियदर्शन की सिग्नेचर स्टोरीटेलिंग की झलक साफ दिखाई देती है.
View this post on Instagram