नामी खिलाड़ी के पिता, क्रिकेट ही नहीं एक्टिंग में भी आजमा चुके हाथ,अक्षय कुमार संग भी किया था काम

Share to your loved once


Last Updated:

आज युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अपना बर्थडे है. योगराज सिंह को एक्टिंग का बहुत शौक है. उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है. वो अक्षय कुमार संग भी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

ख़बरें फटाफट

नामी खिलाड़ी के पिता, क्रिकेट ही नहीं एक्टिंग में भी आजमा चुके हाथZoom

कई फिल्मों में आ चुके नजर

नई दिल्ली. स्टार क्रिकेटर और ऑल राउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. कभी क्रिकेटर रह चुके योगराज सिंह अपने बड़बोलेपन के चलते भी खूब चर्चा में रहते रहे हैं. वह अपनी दो शादियों को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं.

योगराज सिंह को क्रिकेट के साथ-साथ एक्टिंग का भी शौक रहा. उन्होंने अपने करियर में ‘तीन थे भाई’, ‘सिंह इज ब्लिंग’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. वह ज्यादातर सपोर्टिंग रोल में ही नजर आए. लोग अक्सर एक सख्त कोच और बेबाक क्रिकेट शख्सियत के तौर पर जानते हैं. लेकिन एक्टिंग में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है.

फिल्मों में निभाए असल जिंदगी जैसे रोल

क्रिकेट करियर के बाद योगराज सिंह ने पंजाबी सिनेमा में काम करना शुरू कर दिया था. वह कई पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. उनकी दमदार पर्सनैलिटी और दमदार डायलॉग डिलीवरी के लोग दीवाने हो जाते थे.वह पर्दे पर अक्सर सख्त, प्रभावशाली और ग्रे शेड वाले रोल में ही नजर आए हैं. उनकी एक्टिंग में वही सख्ती और जुनून नजर आता है, जो उनके असल जिंदगी के व्यक्तित्व में दिखता है.

क्रिकेट में भी दिखा चुके हुनर

कमल हासन और अक्षय संग कर चुके हैं काम

योगराज सिहं ने साल 2024 में तमिल फिल्म इंडियन 2 में भी काम किया था. इस फिल्म में कमल हासन नजर आए थे.एस शंकर की इस फिल्म में उन्होंने अहम रोल निभाया था. इतना ही नहीं, अक्षय कुमार की फिल्म सिंह इज ब्लिंग में भी वह अक्षय कुमार के पिता के रोल में नजर आए थे. साल 2015 में आई इस फिल्म में योगराज सिंह ने अपने काम से लोगों का दिल जीत लिया था.

बता दें कि योगराज सिंह ने हिंदी, साउथ और पंजाबी फिल्मों में कई ऐसे रोल निभाए हैं,जिन्हें लोग शायद ही कभी भुला पाए. योगराज सिहं ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि दो शादी के बाद उन्हें सबसे ज्यादा बुरा उस वक्त लगा था, जब उन्हें लगा था कि उनकी पहली पत्नी शबनम और बेटा युवराज सिंह ने उन्हें छोड़ दिया है.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP