मलाइका अरोड़ा की फेवरेट थाई ग्रीन करी का सीक्रेट आया सामने, घर पर ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसा टेस्ट!

Share to your loved once


Last Updated:

अगर आप भी रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी, खुशबूदार और रिच स्वाद घर पर पाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. Malaika Arora की पसंदीदा थाई ग्रीन करी का सीक्रेट अब सामने आ चुका है, जिसे आप आसानी से अपने किचन में बना सकते हैं. खास बात यह है कि यह डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि हेल्दी और न्यूट्रिशन से भरपूर भी है, जो आपकी डाइनिंग टेबल को एकदम इंटरनेशनल टच दे सकती है.

मलाइका अरोड़ा की फेवरेट थाई ग्रीन करी का सीक्रेट आया सामने, घर पर ऐसे बनाएं...Zoom

थाई करी की रेसिपी.

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा सिर्फ अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए ही नहीं, बल्कि अपने फूड लव के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें थाई फूड बेहद पसंद है, खासकर ग्रीन थाई करी राइस और मैंगो स्टिकी राइस. उन्होंने बताया कि यह डिश उनके फेवरेट्स में शामिल है और खास बात यह है कि वह इसे घर पर खुद बनाना भी पसंद करती हैं. मलाइका का मानना है कि सही इंग्रीडिएंट्स और ताजी सामग्री से बनाई गई थाई करी का स्वाद किसी भी रेस्टोरेंट को टक्कर दे सकता है.

ग्रीन थाई करी, जिसे Gaeng Khiao Wan के नाम से जाना जाता है, थाईलैंड के सेंट्रल रीजन की एक बेहद खुशबूदार और क्रीमी डिश है. इसका सबसे खास आकर्षण इसका हरा रंग होता है, जो ताजी हरी मिर्च से तैयार किए गए पेस्ट से आता है. इस करी की बेस तैयार करने के लिए लेमनग्रास, गलंगल, काफिर लाइम लीव्स, लहसुन, प्याज और धनिया की जड़ों को पीसकर एक सुगंधित पेस्ट बनाया जाता है. यही पेस्ट इस डिश को उसका असली फ्लेवर और ऑथेंटिक टेस्ट देता है. मलाइका भी इस बात पर जोर देती हैं कि करी पेस्ट हमेशा फ्रेश और खुशबूदार होना चाहिए, तभी इसका असली स्वाद सामने आता है.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP