11 नंबर की जर्सी, बांह पर काली पट्टी, चिन्नास्वामी हादसे के मृतकों को कुछ यूं श्रद्धांजलि देंगे आरसीबी के खिलाड़ी

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

11 नंबर की जर्सी, बांह पर काली पट्टी, आरसीबी के खिलाड़ी किसे देंगे श्रद्धांजलि

Last Updated:

RCB Players will wear 11 no jersey: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक बहुत ही भावुक और बड़ा फैसला लिया है. आईपीएल 2026 में टीम के सभी खिलाड़ी हर मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे. पिछले साल 4 जून को जब RCB ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था, तो बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न के दौरान भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई थी. इस दर्दनाक हादसे में 11 फैंस की जान चली गई थी. फ्रेंचाइजी ने उन वफादार फैंस के सम्मान और उनकी याद में यह कदम उठाया है.

11 नंबर की जर्सी, बांह पर काली पट्टी, आरसीबी के खिलाड़ी किसे देंगे श्रद्धांजलिZoom

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी पहनेंगे 11 नंबर की जर्सी.

बेंगलुरु. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाड़ी पिछले साल टीम की जीत के जश्न में भगदड़ में मारे गए 11 लोगों की याद में आईपीएल के अगले सीजन में मैच से पहले अभ्यास के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे. आरसीबी ने पहली बार पिछले साल आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. इस जीत के जश्न के लिए 4 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कार्यक्रम रखा गया था. सुरक्षा की सही व्यवस्था न होने की वजह से भगदड़ मच गई थी जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद आरसीबी की काफी आलोचना हुई थी.

आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि मैच वाले दिन खिलाड़ी अभ्यास के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे. मैच के समय वे अपनी असली जर्सी नंबर में ही खेलेंगे. अभ्यास के दौरान सभी खिलाड़ियों की पीठ पर 11 नंबर लिखा होगा. उन्होंने कहा कि इसके अलावा उस दिन खिलाड़ी अपनी बांह पर काली पट्टी भी पहनेंगे.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी पहनेंगे 11 नंबर की जर्सी.

11 सीटें होंगी अमर
हम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 स्थायी सीटें बनाने पर भी सोच रहे हैं. ये सीटें उन 11 फैंस के लिए होंगी जो हमेशा हमारे साथ रहेंगे. मौजूदा चैंपियन टीम 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यहां अपना पहला मैच खेलेगी, जो इस मैदान पर उनके पांच घरेलू मैचों में से पहला होगा. आरसीबी इस आईपीएल में अपने बाकी दो घरेलू मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी.

सुरक्षा का रखा जाएगा पूरा ध्यान
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेनन ने यह भी बताया कि फ्रेंचाइजी ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के अंदर और आसपास भीड़ प्रबंधन ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब सात करोड़ रुपये का निवेश किया है. मौजूदा आईपीएल सत्र में आरसीबी इस स्टेडियम में पांच मुकाबले खेलेगी, जिसकी शुरुआत शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उद्घाटन मैच से होगी. मेनन ने कहा, ‘हमने भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए लगभग सात करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिसमें कई बैगेज स्कैनर और कमांड सेंटर शामिल हैं.’

उन्होंने कहा कि सत्र-पूर्व होने वाले लोकप्रिय ‘अनबॉक्स’ कार्यक्रम के रद्द किए जाने के बावजूद स्टेडियम में दर्शकों को सुरक्षित और सुगम अनुभव सुनिश्चित किया जाएगा. मेनन ने बताया, ‘हमने भीड़ प्रबंधन के उपायों को काफी मजबूत किया है. पूरे स्टेडियम, कॉन्कोर्स और आसपास के क्षेत्रों में एआई-आधारित सीसीटीवी प्रणाली लगाई गई है, जो ‘जार्विस’ नामक एआई टूल से संचालित है.’ मेनन के अनुसार, ‘फ्रेंचाइजी ने कर्नाटक सरकार और उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सभी मानकों का पालन किया है.’

मेनन ने कहा कि स्टेडियम में प्रवेश और निकास व्यवस्था को भी नया रूप दिया गया है ताकि गेट पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. मैच के दिन टिकट धारकों को मेट्रो सेवा का उपयोग करने की सुविधा दी जाएगी, पार्किंग पहले से बुक की जा सकेगी और सभी गेट मैच शुरू होने से चार घंटे पहले खोल दिए जाएंगे.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP