UPSSSC PET 2025 Vacancy: यूपी में निकली 2759 कृषि प्राविधिक सहायक की भर्ती, PET पास के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका
Last Updated:
UPSSSC PET 2025 Vacancy : उत्तर प्रदेश में पीईटी 2025 पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकली है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अनुसार, प्रदेश में कृषि टेक्निकल असिस्टेंट के 2759 पदों पर भर्ती होगी.

UPSSSC PET Vacancy : पीईटी में शून्य और इससे कम अंक वाले मुख्य परीक्षा नहीं दे सकेंगे. (AI Image)
UPSSSC PET 2025 Vacancy : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ ने कृषि टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का विज्ञापन (विज्ञापन संख्या 06-परीक्षा/2026) जारी किया है. इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जून 2026 है. आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 22 मई से शुरू होगी. इसके अलावा, शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 18 जून 2026 निर्धारित की गई है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन UPSSSC की वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर करना है.
इसके तहत कृषि टेक्निकल असिस्टेंट के 2759 रिक्त पदों पर भर्ती होगी. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इसके लिए वे भारत के नागरिक आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने निर्धारित शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा किया हो और प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2025) में शामिल हुए हों. पीईटी का स्कोर कार्ड आयोग की ओर से जारी किया गया हो. मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार किया जाएगा.
ये अभ्यर्थी नहीं दे सकते मुख्य परीक्षा
जो अभ्यर्थी PET-2025 में शून्य या उससे कम या माइनस में अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित नहीं किया जाएगा. हालांकि जिन उम्मीदवारों के रिजल्ट जांच के अधीन (Under Investigation) या प्रोविजनल श्रेणी में हैं, उन्हें भी अस्थायी रूप से मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति दी जा सकती है, परंतु उनका अंतिम चयन आयोग के निर्णय पर निर्भर करेगा.
आवेदन शुल्क
| कैटेगरी | आवेदन शुल्क | ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क | शुल्क योग (आवेदन शुल्क + ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क) |
| अनारक्षित | 00 | 25.00 | 25.00 |
| ओबीसी | 00 | 25.00 | 25.00 |
| एससी | 00 | 25.00 | 25.00 |
| एसटी | 00 | 25.00 | 25.00 |
इसका मतलब है कि सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फ्री है. सिर्फ आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया में लगने वाला शुल्क ही लिया जाएगा. जो कि सिर्फ 25 रुपये है.
आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में स्वीकार
ऑनलाइन आवेदन प्रणाली के माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे. इसलिए सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिया जाता है कि वे समय सीमा, पात्रता शर्तों और सभी आवश्यक निर्देशों का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें.
About the Author
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें