Homemade Golgappe Recipe: बाजार छोड़िए! घर पर ही तैयार करें ताजी और स्वादिष्ट फुल्की, बस फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
Last Updated:
बाजार में मिलने वाली कुरकुरी फुल्की का स्वाद घर पर भी आसानी से लिया जा सकता है. सूजी और मैदा से तैयार आटे की लोइयां बेलें, सही तापमान पर तलें और ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में रखें. पानीपूरी, दहीपूरी या चाट के लिए यह घर पर बनी फुल्की बाजार जैसी कुरकुरी और स्वादिष्ट होती है. ऐसे करें घर पर तैयार…
बाजार में कुरकुरी फुल्की देखकर खाने का मन लालायित हो जाता है. कई बार सोचते हैं कि ये कुरकुरी फुल्की घर पर कैसे बनाई जाए. सूजी की फुल्की न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि पानी के साथ खाने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. घर पर कुरकुरी फुल्की बनाने के कुछ आसान टिप्स हैं, जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से फुल्की बना सकते हैं और उसका जायका ले सकते हैं. इसके लिए किसी अतिरिक्त सामग्री की आवश्यकता नहीं होती.
किचन एक्सपर्ट ज्योति ने बताया कि घर पर फुल्की बनाने के लिए एक कप सूजी लें और उसमें दो बड़े चम्मच मैदा मिलाएं. इसके बाद नमक और बैकिंग सोडा एक-एक चुटकी डालें. पानी की मदद से सभी सामग्रियों को सख्त आटे की तरह गूंथ लें. लगभग 15-20 मिनट रखकर इसकी लोइयां बना लें.
लोइयां को बहुत बड़ा नहीं रखना चाहिए. छोटी आकार की लोइयां बना लें. इसके बाद लोइयां को बेल लें. ध्यान रखें कि पूरियां बहुत ज्यादा मोटी नहीं हो. ज्यादा मोटा होने पर यह फूलती नहीं है. इसे गोल आकार दें और अगर नहीं काट सकते हैं तो छोटे ढक्कन या कटर से पूरियों को गोल आकार में काट लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
काटने के बाद तेल को गर्म कर लें. तेल गर्म करने के बाद फुल्की को तल लें. पूरियां तेल में डालने के बाद हल्का सा दबाए. इससे फूलकर तैयार हो जाएगी. अगर आंच मध्यम है तो गैस कम कर दे. फुल्की को निकालकर टिशू पेपर पर रख दें और ठण्डा होने का इंतजार करें.
फुल्की को ज्यादा दिनों तक बेस्ट और कुरकुरी बनाने रखने के लिए ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में रख दें. घर पर इसे पानीपूरी, दहीपूरी या चाट किसी भी तरीके से खा सकते हैं. इससे स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता है. बाजार के टक्कर का स्वाद रहता है. इसके लिए कोई अतिरिक्त सामान खरीदने की आवश्कता नहीं होती है.
ये कुछ आसान विधि है, जिससे आप घर पर ही कुरकुरी और स्वादिष्ट फुल्की बना सकते हैं. बाजार में बनी फुल्की अनहाइजेनिक तरीके से बनती है. ऐसे में घर पर बनने वाला फुल्की बेहतरीन साफ-सफाई वाली व्यवस्था में तैयार कर सकते हैं और लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं.