हीरो के लुक-कपड़ों का इंडस्ट्री ने उड़ा मजाक, वही निकला असली ‘धुरंधर’, 4 ब्लॉकबस्टर से मचाया तहलका

Share to your loved once


Last Updated:

Ranveer singh Family Background : साल 2010 की बात है. एक नए नवेले एक्टर ने यशराज बैनर के जरिये बॉलीवुड में एंट्री ली. शुरुआती दो फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं. इतना जरूर है कि इस नए नवेले एक्टर ने उम्मीद की किरण जरूर जगाई. अपनी एक्टिंग से छाप छोड़ी. संघर्ष करते-करते तीन साल निकल गए. 2013 आ गया. इस साल रिलीज हुई फिल्म फ्लॉप हो जाने से उम्मीदें दम तोड़ गईं मगर 2013 खत्म होने से पहले नवंबर में इसी एक्टर की एक ऐसी फिल्म आई जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. फिल्म का कॉन्सेप्ट बिल्कुल हटकर था. मूवी हिट हुई. फिर इस एक्टर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज बॉलीवुड के मोस्ट डिमांडिंग सुपर स्टार में शामिल है. पिछली दो फिल्में 2000 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी हैं. वो फिल्में कौन सी हैं, वो सुपर स्टार कौन है, आइये जानते हैं…

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ फिल्म का तूफान जारी है. रणवीर सिंह पर्दे पर छाए हुए हैं. बॉलीवुड के आज के दौर के मोस्ट डिमांडिंग सुपर स्टार में शामिल हैं. रणवीर सिंह की फिल्मों और करियर के बारे में हम सब जानते हैं लेकिन उनकी फैमिली की जानकारी ज्यादातर लोगों को नहीं है. बहुत कम लोग जानते हैं कि रणवीर की दादी चांद बर्क भी एक्ट्रेस थीं. उनका पाकिस्तान से खास कनेक्शन रहा था. यानी रणवीर सिंह को एक्टिंग विरासत में मिली. 2010 में ‘बैंड बाजा बारात’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह की शुरुआती तीन फिल्में कुछ खास कमाल नईं दिखा पाई थीं. उन्हें कामयाबी नवंबर 2013 में ‘गोलियों की रासलीला -रामलीला’ फिल्म से मिली. आइये जानते हैं रणवीर सिंह की फैमिली से जुड़े दिलचस्प पहलू……..

रणवीर सिंह की दादी चांद बर्क पंजाबी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं. जन्म 1932 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत लायलपुर में हुआ जिसे अब फैसलाबाद के नाम से जाना जाता है. पंजाबी क्रिश्चियन फैमिली में पल बढ़ी चांद बर्क के दादा चौधरी अल्लाह डिट्टा ने क्रिश्चियन धर्म अपनाया था. उनके पिता जनाब खैरूद्दीन स्कूल में हेडमास्टर थे. चांद बक्र ने पंजाबी फिल्म से अपना करियर शुरू किया था. यह बात 1946 के आसपास की है. डायरेक्टर निरंजन से उन्हें प्यार हो गया तो शादी कर ली मगर 1954 में तलाक हो गया. चांद बर्क डांसिंग का डांस बहुत कमाल का था. उन्हें ‘डांसिंग लिली ऑफ पंजाब’ कहा जाता था. भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद वो मुंबई आ गईं और 5 साल गुमनामी में गुजारे. राज कपूर ने उन्हें ‘बूट पालिश’ में ब्रेक दिया था.

चांद बर्क ने बिजनेसमैन सुंदर सिंह भावनानी से दूसरी शादी की. दो बच्चे हुए बेटी टोन्या और बेटा जगजीत सिंह हुए. उनकी बहुत तमन्ना थी जगजीत सिंह एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाए लेकिन उन्होंने अपने पिता का बिजनेस संभाला. जगजीत सिंह ही रणवीर सिंह के पिता हैं. रणवीर सिंह ने एक्टिंग की राह चुनी. उन्होंने 2010 में यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से डेब्यू किया. यह भी दुखद है कि 2008 में चांद बर्क का निधन हो गया था. 2010 में रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सुपर स्टार रणवीर सिंह बॉलीवुड में 16 साल से एक्टिव हैं. इस दौरान उन्होंने 3 हिट और 2 ब्लॉकबस्टर और 2 ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. उनकी हाल ही में आई दो फिल्में ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर’ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ 5 दिन में 800 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. दोनों ही फिल्में अब तक 2000 करोड़ रुपये कमा चुकी हैं. धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले ही 150 करोड़ का कलेक्शन किया था. ओपनिंग डे पर 200 करोड़ का कारोबार किया था. हिंदी सिनेमा के इतिहास में जो रिकॉर्ड धुरंधर 2 ने बनाए हैं, उनका टूटना लगभग नामुमकिन सा हो गया है.

रणवीर सिंह की शुरुआती फिल्में ‘बैंड बाजा बारात’, ‘ लेडीज vs रिकी बहल’ एवरेज रही. लुटेरा (2013) फ्लॉप रही. फिर नवंबर 2013 में वो फिल्म आई जिसने उन्हें स्टार बनाया. यह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ था. फिल्म अश्लील गाने और टाइटल को लेकर विवादों में रही. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी चर्चा में आ गई. 88 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 200 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था.

2014 में ‘गुंडे’ और ‘किल दिल’ जैसी फिल्में रिलीज हुईं. गुंडे फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी थे. ‘गुंडे’ फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था. प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा थे. फिल्म का एक गाना ‘तूने मारी एंट्रियां, तो दिल में बजी घंटियां’ खूब हिट रहा. 51 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 119 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक सेमी हिट फिल्म साबित हुई थी. वहीं ‘किल दिल’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही.

2015 में रणवीर सिंह की दो फिल्में ‘दिल धड़कने दो’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ रिलीज हुईं. इसमें से ‘बाजीराव मस्तानी’ हिट रही. इस फिल्म ने रणवीर सिंह के स्टारडम को अर्श पर पहुंचा दिया. रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की जोड़ी अब सबकी चहेती जोड़ी बन गई. इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने बनाया था. वैसे भी संजय लीला भंसाली का रणवीर सिंह के करियर में अहम योगदान रहा. 18 दिसंबर 2015 को रिलीज हुई ‘बाजीराव मस्तानी’ का बजट 145 करोड़ रुपये था. यह अपने समय की सबसे महंगी फिल्म थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 356 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. यह एक हिट फिल्म साबित हुई.

2018 की शुरुआत में ही रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली के साथ मिलकर एक बार से बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया. 25 जनवरी 2018 को उनकी फिल्म ‘पद्मावत’ रिलीज हुई. इस फिल्म की रिलीज से पहले पूरे देश में बवाल हुआ. रानी पद्मावती की कहानी पर फिल्म बेस्ड थी. फिल्म की कहानी सबको पता थी लेकिन जिस तरह से स्टोरी दर्शकों के सामने पेश की गई, उसे देखकर हर दर्शक हैरान रह गया. पद्मावत में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का रोल जिस तरह से निभाया, दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई. उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा दिया. 215 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 545 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई. इसी साल 28 दिसंबर को रिलीज हुई ‘सिंबा’ भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. 2019 में ‘गली ब्वॉय’ हिट रही और रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए रखने में सफल रहे.

हर सुपर स्टार को अपने जीवन में मुश्किल दौर देखना पड़ा. रणवीर सिंह भी इससे अछूते नहीं रहे. 2019 से बुरा दौर शुरू हुआ. उनकी एक के बाद एक फिल्में लगातार फ्लॉप हुईं. साल 2023 में आलिया भट के साथ उनकी एक फिल्म ‘रॉकी और रिंकी की प्रेम कहानी’ आई. यह फिल्म हिट रही. रणवीर सिंह की लाइफ में ‘न्यू लाइफ लाइन’ लेकर आया. 5 दिसंबर 2025 को आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ ने उनकी खोई चमक वापस लौटा दी. धुरंधर फिल्म में बॉक्स ऑफिस के सभी समीकरण गड़बड़ा दिए. मूवी ने 1350 करोड़ की कमाई की. फिर मार्च 2026 में रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने उन्हें बॉलीवुड का मोस्ट डिमांडिंग सुपर स्टार बना दिया. आज हर तरफ रणवीर सिंह की चर्चा है. ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. मूवी सिर्फ 5 दिन में 800 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है. माना जा रहा है कि यह फिल्म दंगल मूवी का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP