नवरात्रि पर मास्टर शेफ कुणाल कपूर ने शेयर की अपनी सिग्नेचर हलवा रेसिपी, मुंह में जाते ही घुल जाएगा स्वाद; देखें
Last Updated:
Khoya Halwa for Vrat : शेफ के मुताबिक, यह हलवा उनके पसंदीदा डेजर्ट्स में से एक है क्योंकि यह बेहद नरम और बनाने में सिंपल हैण् अगर आप भी नवरात्रि पर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो नोट करें ये आसान स्टेप्स.

‘खोया हलवा’ बनाने का तरीका
Khoya Halwa Recipe : त्योहारों की रौनक हो और किचन से मीठी-मीठी खुशबू न आए, ऐसा कैसे हो सकता है? नवरात्रि के इन खास दिनों में मीठा तो बनता ही है. अगर आप भी कन्फ्यूज हैं कि घर पर क्या खास बनाया जाए, तो मास्टरशेफ इंडिया के जज कुणाल कपूर की ये रेसिपी आपके बहुत काम आने वाली है. शेफ ने अपना ऑल-टाइम फेवरेट ‘खोया हलवा’ बनाने का तरीका शेयर किया है. ये डिश उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि ये बनाने में जितनी आसान है, खाने में उतनी ही रॉयल. सिर्फ दो मुख्य चीजों से तैयार होने वाले इस हलवे को शेफ कुणाल ‘कंफर्ट फूड’ मानते हैं. तो आइए जानते हैं इस खास हलवे को बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका.
खोया हलवा के लिए सामग्री (Ingredients)-
खोया: 500 ग्राम
पानी: 1 कप
चीनी: 2 बड़े चम्मच (चाशनी के लिए) + 2 बड़े चम्मच (बाद में डालने के लिए)
घी: 1 बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर: ¾ छोटा चम्मच
जायफल पाउडर: ½ छोटा चम्मच
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स: एक मुट्ठी
खोया हलवा बनाने की विधि (Step-by-Step Preparation)
स्टेप 1: चाशनी तैयार करें
सबसे पहले गैस ऑन करें और इस पर एक पैन रखें. अब पैन में 1 कप पानी और 2 चम्मच चीनी डालें. इसे तब तक गर्म करें जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए. इस हल्की चाशनी को एक तरफ रख दें.
स्टेप 2: खोया भूनें
अब एक भारी तले की कड़ाही में 1 चम्मच घी गर्म करें. अब इसमें खोया डालें और धीमी से मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. इसे तब तक पकाएं जब तक खोया नरम न हो जाए, हल्का सुनहरा रंग न आ जाए और अच्छी खुशबू न देने लगे.
स्टेप 3: चाशनी मिलाएं
जैसे ही खोया भुन जाए उसमें तैयार की गई चाशनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसे कुछ मिनट तक पकने दें जब तक कि सारा मिश्रण एक साथ मिलकर गाढ़ा न हो जाए.
स्टेप 4: मसाला और चीनी डालें
अब इसमें बची हुई 2 चम्मच चीनी, इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डालें. अच्छी तरह मिलाएँ और अगले 2-3 मिनट तक पकने दें.
View this post on Instagram