बरेली के 50 साल पुराने कोहाड़ा पीर बाजार में चलेगा बुलडोजर! पूरी हुई नोटिस की मियाद
बरेली के एक और मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर
बरेली के 50 साल पुराने कोहाड़ा पीर बाजार पर कड़ी कार्रवाई तय. करीब सवा सौ शोरूम और नगर निगम प्रशासन ने दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे. नोटिस की मियाद पूरी हो चुकी है. नोटिस जारी कर खाली करने का आदेश दिया गया था. किसी भी वक्त बरेली नगर निगम प्रशासन कठोर कार्रवाई कर सकता है. सीएम ग्रिडस योजना के तहत सड़क का चौड़ीकरण होगा. कब्रिस्तान और मस्जिद की आड़ में भी दुकान और शोरूम बनाए गए हैं. मस्जिद का भी बड़ा हिस्सा आक्रमण करके बनाया गया है. मस्जिद पर भी लाल निशान लगाया गया है. थाना कोतवाली इलाके में कोहाडापीर का मामला.
मेरठ में अवैध हथियार के साथ फायरिंग का वीडियो वायरल
मेरठ जिले में अवैध हथियार के साथ फायरिंग का वीडियो वायरल. झूठी शान की खातिर कानून से खिलवाड़. वायरल वीडियो का पुलिस का संज्ञान लिया. आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से मारपीट. पुलिस ने आरोपी समेत लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस से दुर्व्यवहार का मुकदमा भी दर्ज. थाना नौचंदी क्षेत्र का मामला.
अयोध्या में बीडीओ अमित त्रिपाठी को किया गया निलंबित
अयोध्या में यूपी शासन की बड़ी कार्रवाई. बीडीओ रुदौली अमित कुमार त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है. उन पर सरकारी धन के दुरुपयोग, अनियमित भुगतान, कर्मचारियों का वेतन रोकने, दुर्व्यवहार,जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. शासन ने प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया है. निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे. साथ ही, उन्हें किसी भी अन्य कार्य, व्यापार या व्यवसाय में संलिप्त न होने का प्रमाण देना होगा. मामले की विस्तृत जांच जारी है.
सुल्तानपुर में फरार 12 अभियुक्तों पर इनाम घोषित
सुल्तानपुर जिले में अखण्डनगर कांड में फरार 12 शातिर अभियुक्तों पर इनाम घोषित. पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आरोपी पर ₹25,000-₹25,000 का पुरस्कार रखा. गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे आरोपियों पर शिकंजा कसने हेतु यह कदम उठाया गया. सटीक सूचना देने वाले नागरिक या पुलिसकर्मी को इनाम मिलेगा. उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी.
इटावा में श्रद्धालुओं से भरी कार खाई में गिरी
इटावा जिले में प्राचीन ब्रह्माणी देवी मंदिर से पूजा अर्चना कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी कार खाई में गिरी. पांच श्रद्धालु हुए घायल. सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती. स्थानीय थाना पुलिस ने लोगों की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला. इटावा जिले के बलरई इलाके के पिहरपुरा गांव की घटना
मेरठ में बीसीए की छात्रा ने की खुदकुशी
मेरठ जिले में हॉस्टल में बीसीए की छात्रा के सुसाइड. फांसी के फंदे पर लटका मिला शव. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी पुलिस. बिहार के रहने वाली है छात्रा प्रिया. थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के शोभित विवि के हॉस्टल की घटना.
जौनपुर में मस्जिद में चोरी करता हुआ पकड़ा गया चोर
जौनपुर जिले में मस्जिद में चोरी करते पकड़ा गया चोर. दैहिक समीक्षा के बाद चोर को किया गया पुलिस के हवाले. गंभीर हालत में चोर को उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती. पुलिस मस्जिद की दान पेटीका को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी. शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के नई आबादी मोहल्ले का मामला.
बलिया में दो इनामी अपराधियों का एनकाउंटर
बलिया जिले में पच्चीस पच्चीस हजार के दो इनामियां अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़. दोनों इनामिया अपराधियों के पैर में लगी गोली. एक अन्य अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार. मौके से लाखों के जेवरात, दो अवैध तमंचा,कारतूस और बाइक बरामद. तीनों बदमाश डकैती और लूट के दर्जनों मामले में थे वांछित. बैरिया थाने अंतर्गत दया छपरा नौरंगा मार्ग पर हुई मुठभेड़.
बिजनौर में बेटी होने पर पति ने पत्नी को अस्पताल से निकाला
बिजनौर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना. बेटी होने पर पति ने पत्नी और नवजात को अस्पताल से निकाला. पत्नी के परिजनों से मारपीट का भी पति पर आरोप. अस्पताल के बाहर पीड़ितों ने लगाई इंसाफ की गुहार. घंटों तक अस्पताल के बाहर होता रहा हंगामा. थाना धामपुर के सुहागपुर स्थित अस्पताल का मामला.
इटावा में दर्दनाक सड़क हादसा, बेटे की मौत
इटावा जिले में बेकाबू कार ने बाइक सवार बाप बेटे को कुचला. बेटे की हुई दर्दनाक मौत. पिता को नाजुक हालत में आगरा भेजा गया. कार की टक्कर इतनी जोरदार थी बाप बेटे दोनों 50 फीट दूर उछाल कर जा गिरे. कार सवार हादसे को अंजाम देने के बाद हुआ फरार. इटावा जिले के वैदपुरा इलाके की घटना.
दरार वाले घरों में रहने को मजबूर हुए लोग
सोनभद्र जिले में ओबरा और डाला क्षेत्र में रोज आते हैं भूकंप झटके. पत्थर खदानों में हैवी ब्लास्टिंग से लोग दहशत में. सैकड़ों घरों में आई दरार. घरों में बड़े-बड़े दरारों के बीच रहने को मजबूर परिवार. पत्थर खदान में हैवी ब्लास्टिंग से महज 50 मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय. बच्चे जान जोखिम में डालकर ब्लास्टिंग क्षेत्र में पढ़ने को मजबूर. ओबरा, डाला बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र का मामला.
शाहजहांपुर में अफीम तस्कर गिरफ्तार
शाहजहांपुर जिले में शातिर अफीम तस्कर गिरफ्तार. झारखंड का रहने वाल अफीम तस्कर लिपि सोय गिरफ्तार. लिपि सोय झारखंड के थाना अड़की जिला खूंटी का रहने वाला है. अफीम की बड़ी खेप बरेली लेकर जा रहा था. लिपि सोय के पास से डेढ़ किलो अफीम बरामद. नेशनल हाईवे पर बस खराब होने पर लिपि सोय पकड़ा गया. थाना रोजा के आटसालिया ब्रिज के आस से गिरफ्तार किया गया.
अमरोहा में क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ विवाद
अमरोहा जिले में क्रिकेट खेलते हुए हुआ लड़कों में विवाद. लड़कों ने किया पथराव और फायरिंग. फायरिंग से गांव में फैली दहशत. सूचना के घंटों बाद पहुंची पुलिस. मारपीट में दो लड़के हुए चोटिल. थाना नौगावा सादात क्षेत्र के गांव खेतापुर का मामला.
औरेया में खनन सिंडिकेट के खिलाफ एक्शन
औरैया जिले में खनन सिंडिकेट के खिलाफ औरैया जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन. एसडीएम अजय आनंद वर्मा की अगुवाई में की गई छापेमारी. खनन वाहनों की बड़ी संख्या में वाहनों की गई गहन जांच. जांच में पकड़े गए चार अवैध खनन वाहन. ढाई लाख से अधिक का जुर्माना लगा वाहन किए गए जब्त.